हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की इस रेखा से जानें क्या किस्मत में 1 से ज्यादा बार लिखी है शादी?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं को समझकर अपने बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हाथ की रेखा से शादी से जुड़ी कई जानकारियां मिल जाती है। नीचे जानें विवाह रेखा से जुड़े फैक्ट्स-

Palmistry Reading: हर कोई चाहता है कि उसे इस चीज का हिंट मिल जाए कि उसकी जिंदगी में आगे क्या होने वाला है? लोग अपनी कुंडली ज्योतिष को दिखाते हैं और उस हिसाब से उपाय करते है। बता दें कि हाथ की रेखाओं-पर्वत और उन पर बने हुए निशान को अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला समय कैसा हो सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के आधार पर शादी, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़ी चीजें समझी जा सकती हैं। आज बात करेंगे उस रेखा कि जो शादी से रिलेटेड जरूरी जानकारी हमें दे सकती है। हमारी हथेली में विवाह रेखा होता है, जिसकी मदद से ये जान सकते हैं कि शादी के बाद जिंदगी होगी? साथ ही ये भी पता किया जा सकता है कि शादी लव होगी या फिर अरैंज? इतना ही नहीं अगर किसी की किस्मत में दो शादियों के योग हैं तो भी इसका हिंट हाथ में ही मिल जाएगा। नीचे विस्तार से जानें आखिर इसका पता कैसे लग पाता है?
कहां होती है विवाह रेखा?
बता दें कि हाथ में विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के ठीक नीचे होती है। ये हृदय रेखा के एकदम ठीक ऊपर और बुध पर्वत के पास स्थित होती है। बुध पर्वत पर बाहर से अंदर की ओर जो रेखा आती है वही विवाह रेखा कहलाती है। इसी रेखा से पता लगाया जा सकता है कि किसी की शादी उसकी पसंद से होगी या फिर ये अरैंज होने वाली है। इसके प्लेसमेंट से पता किया जा सकता है कि शादी कैसी चलेगी। साथ ही इसी रेखा से दो शादियों का हिंट भी मिलता है।
ऐसे करें पता
अगर हाथ में विवाह रेखा एक से ज्यादा हो और इसमें से उसी रेखा को माना जाएगा जो क्लियर हो। बाकी छोटी-मोटी रेखाएं पुराने रिश्ते के टूटने का संकेत देती हैं। बहुत ज्यादा विवाह रेखा का मतलब होता है कि या तो जातक का तलाक होगा या फिर वो रिश्ते में ईमानदार नहीं होगा। वहीं अगर दो विवाह रेखाएं हैं और एक डार्क है। अगर इसमें से एक रेखा बुध पर्वत तक विकसित होती है तो ऐसे जातक की दो शादियां होती हैं। वहीं अगर ये रेखा ऊपर की ओर जाकर हृदय रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसे लोगों की शादी में दिक्कत आती है। वहीं अगर किसी की हथेली में इस रेखा पर क्रॉस का निशान होता है तो भी ऐसे लोगों की शादी में कई तरह की बाधाएं देखने को मिलती हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन