lathmar holi 2026 barsana and nandgaon holi date and other major details Lathmar Holi 2026: 25 या 26 फरवरी जानें बरसाना और नंदगांव में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली? जान लें सही तारीख, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Lathmar Holi 2026: 25 या 26 फरवरी जानें बरसाना और नंदगांव में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली? जान लें सही तारीख

Lathmar Holi in Barsana and Nandgaon: ब्रज की होली का महत्व पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली लोगों के बीच प्रसिद्ध है। हालांकि रंगों का उत्सव यहां पर कई दिन पहले से ही शुरु हो जाता है।

Sat, 21 Feb 2026 11:02 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Lathmar Holi 2026: 25 या 26 फरवरी जानें बरसाना और नंदगांव में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली? जान लें सही तारीख

Lathmar Holi 2026: महाशिवरात्रि के बाद अब हर कोई होली के लिए उत्साहित हैं। कई लोग होली की तैयारियां भी शुरू कर चुके हैं। बता दें कि हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व होता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को ही होली मनाई जाती है। पूरे देश भर में होली का उत्साह देखते ही बनता है लेकिन ब्रज क्षेत्र में इसकी रौनक ही अलग होती है। बसंत पंचमी से ही यहां पर होली की शुरुआत हो जाती है और इस पर्व को लगभग 40 दिन तक मनाते हैं। यहां पर अलग-अलग तरीके से होली खेली जाती है लेकिन ब्रज की लट्ठमार होली का कोई भी मुकाबला नहीं होता है। यहां के बरसाना और नंदगांव में सुप्रसिद्ध लट्ठमार होली खेलने की प्रथा है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। नीचे विस्तार से जानें कि 2026 में यहां पर लट्ठमार होली कब-कब खेली जाएगी?

इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली

ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव काफी पहले से शुरु हो जाता है। हालांकि माहौल रंगभरी एकादशी से ही देखने को मिलता है। बरसाना और नंदगांव में लड्डू और फूलों वाली होली समेत लट्ठमार होली जैसी कई परंपराएं निभाई जाती हैं। हिंदू पंचांग के हिसाब से फाल्गुन मास में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष की नवमी वाले दिन ही लट्ठमार होली खेली जाती है। इस बार नवमी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी के सूर्योदय के साथ ही शुरु हो जाएगी। ये तिथि अगले दिन यानी 26 फरवरी की सुबह 2 बजकक 40 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में पंचांग को ध्यान में रखते हुए बरसाना में ये होली 25 को ही खेली जा रही है। वहीं नंदगांव में लट्ठमार इसके अगले दिन यानी 26 फरवरी को खेली जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का पंचांग 21 फरवरी: आज है विनायक चतुर्थी, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:विनायक चतुर्थी: आज करें इस मंत्र का जाप, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:होलाष्टक 2026: करें इन पावरफुल मंत्रों का जाप, जानें भगवान नरसिंह के 108 नाम

लट्ठमार होली की खास बात

ब्रज क्षेत्र में लट्ठमार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व का सीधा-सीधा संबंध भगवान कृष्ण और राधा के साथ जुड़ा है। इस होली में बरसाना और नंदगांव के लोग हिस्सा बनते हैं। महिलाएं इस दौरान घूंघट ओढ़कर पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं। हालांकि ये प्रतीकात्मक ही होता है लेकिन इस दौरान का उल्लाह और उत्साह देखते ही बनता है। इस दौरान भजन और मंत्रों की गूंज इस परंपरा को और भी दिव्य बना देते हैं। इस पर्व को मनाकर लोग सिर्फ मस्ती ही नहीं करते हैं बल्कि इसके जरिए भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रति अपने प्रेम और आस्था को भी दिखाते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!