mangal gochar 2026 mars transit in taurus these 3 zodiac signs will get good news and money 21 जून से इन 3 राशियों की मंगल पलटेंगे किस्मत, पास आएगा पैसा और मिलेगा भाग्य का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

21 जून से इन 3 राशियों की मंगल पलटेंगे किस्मत, पास आएगा पैसा और मिलेगा भाग्य का साथ

Mangal Gochar 21 June 2026: मंगल 21 जून को शुक्र की वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। मंगल गोचर से कई राशियों की बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं और भाग्य का साथ मिल सकता है। जानें मंगल गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Tue, 16 June 2026 07:51 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
21 जून से इन 3 राशियों की मंगल पलटेंगे किस्मत, पास आएगा पैसा और मिलेगा भाग्य का साथ

Mangal Rashi Parivartan June 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। यह भूमि, ऊर्जा, साहर और पराक्रम के कारक हैं। ज्योतिष में मंगल के राशि परिवर्तन की घटना अत्यंत शुभ और प्रभावशाली मानी गई है। मंगल जब अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो मेष से लेकर मीन राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। मंगल 21 जून 2026 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 1 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र के स्वामित्व वाली राशि में मंगल के आने से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों को मंगलदेव की कृपा होने से भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में तरक्की और आर्थिक उन्नति प्राप्त हो सकती है। जानें मंगल गोचर से किन राशियों को होगा फायदा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे मित्र का बिना देरी तुरंत साथ छोड़ देना चाहिए, पढ़ें आचार्य चाणक्य के विचार

मंगल का वृषभ गोचर: ये राशियां रहेंगी फायदे में

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म होती नजर आएंगी।

2. सिंह राशि- सिंह राशि के लिए मंगल का वृषभ गोचर अच्छे परिणाम दिलाएगा। इस समय आप करियर में नई संभावनाएं प्राप्त कर सकते हैं। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। आपका धन कहीं अटका हुआ या फंसा हुआ है, तो वापसी के संकेत हैं। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए कार्य संपन्न भी होंगे। नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ रहेगा। धन लाभ के प्रबल योग हैं। लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ी यात्राएं फलीभूत रहेंगी। इस समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका लाभ आपको करियर में प्राप्त होगा। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से परिवार में खुशियां छाई रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में किन-किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या? शनि कैसे देंगे फल

मंगल को शुभ बनाने के लिए करें ये उपाय-

1. कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए वाणी और क्रोध पर संयम रखना चाहिए।

2. मंगलवार को हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और उन्हें गुड़-चने का भोग लगाना चाहिए।

3. मंगलवार को सामर्थ्यनुसार अन्न, धन, लाल मसूर की दाल और लाल वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

4. मंगलवार का व्रत करना चाहिए और सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।

5. मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए अपने बड़े भाई-बहन के साथ रिश्ता अच्छा बनाए रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के दिन बन रहे दो नवपंचम योग, ये 4 राशियां रहें सावधान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!