mahakaleshwar jyotirlinga evening and shayan aarti onling booking start just like bhasma aarti Mahakaleshwar Jyotirlinga: भस्म आरती की तरह अब संध्या और शयन आरती के लिए भी होगी ऑनलाइन बुकिंग, लगेंगे इतने रुपये, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mahakaleshwar Jyotirlinga: भस्म आरती की तरह अब संध्या और शयन आरती के लिए भी होगी ऑनलाइन बुकिंग, लगेंगे इतने रुपये

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भस्म आरती की तरह ही संध्या और शयन आरती में भी भक्तों की खूब भीड़ लगती है। ऐसे में शाम और रात में होने वाली आरती के लिए लोगों को 4-5 घंटे लाइन में लगा होना रहता था। अब मंदिर की ओर से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

Fri, 20 Feb 2026 10:53 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Mahakaleshwar Jyotirlinga: भस्म आरती की तरह अब संध्या और शयन आरती के लिए भी होगी ऑनलाइन बुकिंग, लगेंगे इतने रुपये

Mahakaleshwar Jyotirling Mandir: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की भस्म आरती लोगों के बीच मशहूर है। माना जाता है कि जो लोग महाकाल की भस्म आरती में शामिल होते हैं, उनके सारे दुख मिट जाते हैं। भस्म आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने की व्यवस्था होती है। हालांकि इसे कई दिन पहले ही करना उचित रहता है क्योंकि बुकिंग में स्लॉट जल्दी नहीं मिलता है। यात्रा से डेढ़-दो महीने पहले ही इसकी बुकिंग करा लेना सही होता है। भस्म आरती ब्रह्म मुहूर्त में होता है और इसके लिए मंदिर में देर रात ही श्रद्धालु आ जाते हैं। भस्म आरती के अलावा बाकी सभी आरती को लोग बिना बुकिंग के देख सकते थे लेकिन अब नया नियम लागू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब श्रद्धालुयों को बाबा की संध्या और रात वाली आरती के लिए भी प्री-बुकिंग करनी होगी। अबसे संध्या और रात की आरती के लिए भी पैसे लगेंगे।

ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी सुविधा

अब भक्तों को संध्या और शयन आरती के लिए तकरीबन ढाई सौ रुपये में ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। मंदिर कमेटी की ओर से ये बात कही गई है कि पहले संध्या और शयन आरती के लिए भक्त लंबी लाइनें लगाते थे। नई व्यवस्था के साथ ही लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं करवाएंगे, वो लोग चलते-चलते ही इस आरती को देख पाएंगे। वहीं अगर ऑनलाइन बुकिंग करवाई गई तो इत्मिनान से बैठकर संध्या और शयन आरती देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की कहानी, दर्शन टाइमिंग और टिकट डिटेल्स
ये भी पढ़ें:ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बिना अधूरे हैं बाकी तीर्थ, जानें कहानी
ये भी पढ़ें:आसान भाषा में समझें शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग का अंतर

लोगों के रिएक्शन

जहां एक ओर लोग अपनी सुविधा और समय की बचत को देखते हुए इसे सही फैसला मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस फैसले के खिलाफ हैं। किसी का कहना है कि भीड़ की वजह से महाकाल के दर्शन मुश्किल से हो पाते हैं या फिर ना के बराबर ही सब कुछ होता है। ऐसे में इन लोगों के लिए संध्या और शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग वाला फैसला सही है। वहीं कुछ का कहना है कि गरीब इंसान क्या करेगा? या फिर भगवान के दर्शन के लिए ये चीजें करनी ठीक नहीं हैं।

ऐसे होते हैं ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

बता दें कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की मान्यता को देखते हुए यहां पर हर साल लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। महाकालेश्वर के अलावा पास के खंडावा में स्थिति ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी श्रद्दालुओं की भीड़ लगती है। मध्य प्रदेश आने वाले लोग इन दोनों ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं। हालांकि महाकालेश्वर के तर्ज पर ओमकारेश्वर की ऑनलाइन बुकिंग होती है। बिना बुकिंग के भी यहां पर आसानी से दर्शन किए जा सकते हैं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!