mahakal bhasma aarti online booking bhasma aarti new rule free permit closed latest fees details Mahakal Bhasma Aarti: फ्री में नहीं देख पाएंगे अब भस्म आरती, देनें होंगे इतने रुपये, ये है ऑनलाइन बुकिंग का नया नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mahakal Bhasma Aarti: फ्री में नहीं देख पाएंगे अब भस्म आरती, देनें होंगे इतने रुपये, ये है ऑनलाइन बुकिंग का नया नियम

महाकालेश्वर मंदिर की शयन और संध्या आरती को लेकर बीते समय पहले ही नए नियम बनाए गए थे। अब मंदिर समिति की ओर से भस्म आरती के लिए भी नए नियम बना दिए गए हैं। अब फ्री में परमिट मिलने वाली व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो चुकी है।

Thu, 16 April 2026 04:46 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Mahakal Bhasma Aarti: फ्री में नहीं देख पाएंगे अब भस्म आरती, देनें होंगे इतने रुपये, ये है ऑनलाइन बुकिंग का नया नियम

उज्जैन का महाकाल मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। महाकलेश्वर ज्योतिर्लिंग में होने वाली भस्म आरती हर कोई देखना चाहता है क्योंकि इसका अपना अलग महत्व है। हर दिन इस मंदिर में हजारों की संख्या में लोग भस्म आरती देखने पहुंचते हैं। हालांकि अब भस्म आरती को लेकर नियम बदल चुके हैं। पहले की तरह अब मंदिर के काउंटर से इसके लिए फ्री में परमिट नहीं मिलेंगे। अब से जो लोग भस्म आरती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। मंदिर प्रशासन की ओर से इस बदलाव पर सिर्फ इतना ही कहा गया है कि ज्यादा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही नई व्यवस्था बनाई गई है। नए बदलाव से लोगों को लंबे समय तक लाइन में नहीं लगना होगा।

ऑफलाइन परमिट हुए बंद

पहले महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती देखने के लिए काउंटर पर ही लगभग 300 के आसपास फ्री में परमिट मिलते थे। इस परमिट को पाने के लिए लोगों को सुबह से ही लाइन में लगना होता था। वहीं कई बार इंतजार लंबा भी हो जाता था। अब मंदिर समिति की ओर से ये पूरा सिस्टम ही खत्म कर दिया गया है। अब इस परमिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है और ये तत्काल कोटे के तहत ही हो जाएगा। इस बुकिंग को अब आसान तरीके से घर बैठकर ही किया जा सकता है।

ऑनलाइन बुकिंग का आसान तरीका और फीस

नए बदलाव और व्यवस्था के बाद अब 200 रुपये देकर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। पहले परमिट फ्री मिल जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिस दिन आरती देखनी है उस दिन से एक दिन पहले बुकिंग सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। अब जैसे किसी को 18 अप्रैल की आरती में शामिल होना है तो उसे 17 अप्रैल सुबह 8 बजे से अपना स्लॉट बुक कर लेना होगा। ये पहले आओ पहले पाओ वाली व्यवस्था जैसा ही रहेगा।

एक महीने पहले करनी होगी बुकिंग

पहले महाकाल मंदिर की बुकिंग 3 महीने पहले नहीं करनी होगी। मंदिर प्रशासन की ओर से इसकी अवधि कम कर दी गई है। पहले तो तीन महीने पहले ही बुकिंग हो जाती थी। अब बदलाव के बाद सिर्फ एक महीने पहले ही स्लॉट बुक किया जा सकेगा। जैसे अगर किसी को जून महीने की बुकिंग करनी है तो इसके लिए बुकिंग 1 मई से ही शुरु हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग में ऐसे होती है भस्म आरती, इनकी आज्ञा से खुलते है पट

शाम और शयन आरती की फीस

नए बदलाव के तहत अब सिर्फ सुबह की भस्म आरती ही नहीं बल्कि संध्या और शयन आरती के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। जो लोग महाकाल मंदिर में बैठकर आराम से आरती देखना चाहते हैं उन्हें इसके लिए 250 रुपये की बुकिंग करनी होगी। जो लोग ये भुगतान ना करके आरती देखना चाहते हैं वो सिर्फ चलते-चलते ही इसमें शामिल हो सकेंगे। मान लीजिए किसी को इन दोनों आरती के वक्त मंदिर में प्रवेश चाहिए तो उन्हें चलते-चलते ही इसके दर्शन हो सकेंगे। पूरी आरती देखने के लिए बुकिंग ही करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की कहानी, दर्शन टाइमिंग और टिकट डिटेल्स

बुकिंग के लिए ये है समय

अगर आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की संध्या आरती में शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए बुकिंग का भी समय निर्धारित है। नए बदलाव के अनुसार आरती के लिए बुकिंग दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की जा सकती है। अगर आप शयन आरती की बुकिंग करना चाह रहे हैं तो इसके लिए शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक बुकिंग खुली रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: अब संध्या और शयन आरती के लिए भी होगी ऑनलाइन बुकिंग

क्या है इस बदलाव का मकसद

महाकाल मंदिर प्रशासन का मानना है कि नए बदलाव से भीड़ को सही तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे लोगों का समय बचेगा और इस प्रोसेस में पारदर्शिता भी होगी। ऐसे में महाकाल का दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल पाएगा और वो लोग आसानी से महाकाल की आरती देख सकेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!