Maha shivratri 2025 today maha kumbh last snan muhurat and punyakal timing char pahar ki puja maha shivratri 2025 महाशिवरात्रि: सुबह 7:28 बजे से प्रारंभ होगा अंतिम शाही स्नान का अमृत काल, जानें शिव पूजा का समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

महाशिवरात्रि: सुबह 7:28 बजे से प्रारंभ होगा अंतिम शाही स्नान का अमृत काल, जानें शिव पूजा का समय

  • Maha shivratri 2025 Today: आज महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान है। जानें शाही स्नान का शुभ मुहूर्त व शिव पूजा का शुभ समय-

Wed, 26 Feb 2025 06:02 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महाशिवरात्रि: सुबह 7:28 बजे से प्रारंभ होगा अंतिम शाही स्नान का अमृत काल, जानें शिव पूजा का समय

Mahashivratri snan muhurat: हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, यानी आज है। इस साल महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान भी किया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल 21 घंटे करीब 46 मिनट का पुण्यकाल बन रहा है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अमृत काल में किए गए कार्य अत्यंत शुभ फलदायी होते हैं। आज महाशिवरात्रि पर चंद्रमा के मकर राशि व शिव योग बनने से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। जानें आज महाकुंभ स्नान के अमृत काल का समय व पुण्यकाल-

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन चतुर्दशी सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर प्रारंभ होगी औ 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। महाशिवरात्रि पर स्नान का पुण्य काल या अमृत काल 27 फरवरी को सुबह 09 बजे तक रहेगा। इसके अलावा स्नान के ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल से लेकर गोधूलि मुहूर्त समेत कई मुहूर्त बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

महाकुंभ स्नान का अमृत काल- संगम में स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ हो चुका है और सुबह 05:59 पर समाप्त हो चुका है। महाकुंभ के शाही स्नान का अमृत काल सुबह 07 बजकर 28 मिनट पर प्रारंभ होगा और समापन सुबह 09 बजे होगा।

महाकुंभ के अंतिम स्नान के शुभ मुहूर्त-

प्रातः सन्ध्या- 05:34 ए एम से 06:49 ए एम

विजय मुहूर्त-02:29 पी एम से 03:15 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:17 पी एम से 06:42 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:19 पी एम से 07:34 पी एम

अमृत काल- 07:28 ए एम से 09:00 ए एम

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन किसी भी समय स्नान व दान किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि सामग्री लिस्ट: इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है शिव पूजा, जानें

महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा- महाशिवरात्रि पर शिव पूजन का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की चार प्रहर की पूजा व आराधना करने से शिव कृपा मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। संतान से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति के लिए चार प्रहर की पूजा अत्यंत शुभ मानी गई है।

चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त- महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा शाम 06 बजकर 19 मिनट पर प्रारंभ होगी। देखें टाइमिंग-

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:19 पी एम से 09:26 पी एम

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:26 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 27

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:34 ए एम से 03:41 ए एम, फरवरी 27

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:41 ए एम से 06:48 ए एम, फरवरी 27

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

शिव पूजा का निशिता काल- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की निशिता काल में पूजा विशेष पुण्यकारी मानी गई है। शिव पूजा का निशिता काल 27 फरवरी को सुबह 12 बजकर 09 मिनट से सुबह 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!