Maha shivratri 2025 puja samagri list what are the items include in maha shivratri shiv puja महाशिवरात्रि सामग्री लिस्ट: इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है शिव पूजा, आप भी जानें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

महाशिवरात्रि सामग्री लिस्ट: इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है शिव पूजा, आप भी जानें

  • Maha shivratri puja samagri 2025: महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजन में कुछ चीजों को शामिल करना अत्यंत शुभ माना गया है। देखें महाशिवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट-

Tue, 25 Feb 2025 05:01 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महाशिवरात्रि सामग्री लिस्ट: इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है शिव पूजा, आप भी जानें

Maha shivratri pujan samagri list 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजन में कुछ चीजों को शामिल करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा होती है। जानें महाशिवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट-

महाशिवरात्रि के पूजन में क्या-क्या सामग्री लगती है: जल, दूध, दही, शहद, चंदन, घी, बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, धूप और दीप, भस्म, अक्षत, भांग, वस्त्र (भगवान शिव व माता पार्वती दोनों के लिए), केसर, शिव-पार्वती की प्रतिमा या मूर्ति, तिल, जौ, पीली सरसों, लौंग, सुपारी, इलायची, पीला कपड़ा, जनेऊ, भोग के लिए मिठाई, पान का पत्ता, गाय का दूध, हवन सामग्री, गुलाब जल, आम का पल्लव, मिट्टी का दीपक,रुई की बत्ती आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

महाशिवरात्रि पर शिव पूजन से क्या फल मिलता है: महाशिवरात्रि पर शिव पूजन करने से भगवान शिव व माता पार्वती प्रसन्न होते हैं। जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और खुशियों का आगमन होता है। इससे शादी-ब्याह में आने वाली परेशानियां भी खत्म होती हैं। मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

नहाशिवरात्रि पर शिव पूजन का समय- महाशिवरात्रि पर शिव पूजन निशिता काल में अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस मुहू्र्त में पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि पर निशिता काल का समय 27 फरवरी 2025 को सुबह 12 बजकर 09 मिनट से सुबह 12 बजकर 59 मिनट पर रहेगा। पूजन की कुल अवधि 50 मिनट की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि: शिवलिंग पर राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!