Aaj Ka Rashifal 26 February 2025 horoscope Today aries to pisces mahashivratri rashifal future prediction आज का राशिफल 26 फरवरी: महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें rashifal, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज का राशिफल 26 फरवरी: महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें rashifal

  • Today Horoscope 26 February 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 26 फरवरी 2025 को बुधवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 26 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Wed, 26 Feb 2025 05:05 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का राशिफल 26 फरवरी: महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें rashifal

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में केतु कन्या राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। सूर्य, बुध, और शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार, स्वास्थ्य सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 26 फरवरी 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 फरवरी का दिन? पढ़े

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं थोड़ा बचके पार करें। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुहंता का योग का निर्माण हो रहा है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। थोड़ा रुकावट के साथ कार्य संपन्न होंगे। बाकी स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 26 फरवरी 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 फरवरी का दिन?

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा और भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि का संकेत दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। जो भी आपने सोचा है उसको कार्य रोक दें। बाकी स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशिफल 26 फरवरी 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 फरवरी का दिन?

धनु राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार अच्छा। बस निवेश अभी मत करिए। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- बहुत अच्छी ऊर्जा आप mमें बनी रहेगी। पॉजिटिव बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम हैं। व्यापार में अभी कोई नया रिस्क मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा और कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!