Maha shivratri 2025 rashifal lucky zodiac signs maha shivratri horoscope Lord Shiva will bless महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

  • Maha shivratri Horoscope 2025: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग व बनने वाले शुभ योग कई राशि वालों के लिए लकी साबित होंगे। जानें महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा-

Tue, 25 Feb 2025 03:57 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

Maha shivratri Rashifal 2025: भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव भक्तों से बहुत आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत खास माना गया है। मान्यता है कि जिस जातक पर शिव जी की कृपा होती है, उसे जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस साल महाशिवरात्रि पर शिव योग के साथ ग्रहों की स्थिति खास रहने वाली हैं। महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में त्रिग्रही योग और मीन राशि शुक्र व राहु की युति बन रही है। महाशिवरात्रि पर बनने वाला शुभ योग व ग्रहों की स्थिति कई राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगी। इससे इन भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ व आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी। जानें महाशिवरात्रि की लकी राशियां-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि: शिवलिंग पर राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव

महाशिवरात्रि पर ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी शिव कृपा-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को महाशिवरात्रि पर आर्थिक उन्नति मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के कारोबार में विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि पर मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के साथ नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 फरवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

3. धनु राशि- धनु राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय रहने वाला है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को महाशिवरात्रि पर आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!