Lunar Eclipse 7 September 2025 in Delhi chandra grahan timing Moon Lunar Eclipse 2025 for 5 hours and 27 minutes आज दिल्ली में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, 5 घंटे 27 मिनट का होगा पूरा ग्रहण, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज दिल्ली में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, 5 घंटे 27 मिनट का होगा पूरा ग्रहण

Lunar Eclipse 7 September 2025 chandra grahan timing: आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जो ब्लड मून कहलाएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर दिल्ली व नैनीताल समेत कई शहरों में यह ग्रहण देखा जा सकता है। 

Sun, 7 Sep 2025 04:49 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज दिल्ली में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, 5 घंटे 27 मिनट का होगा पूरा ग्रहण

Lunar Eclipse 7 September 2025: साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। इसके साथ ही पितृ पक्ष भी आरंभ हो जाएंगे। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण काफी खास है, क्योंकि यह ब्लड मून होगा। ऐसे में सूतक काल भी लग चुका है। मौसम साफ होने पर दिल्ली समेत तमाम शहरों में चंद्र ग्रहण क्लियर देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार, 5 घंटे 27 मिनट तक चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना चलेगी। आइए जानते हैं आज का चंद्र ग्रहण नई दिल्ली में कितने बजे से देखा जा सकता है-

आज दिल्ली में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण

7 सितंबर को दिल्ली में चंद्रग्रहण रात्रि 8:58 बजे से शुरू होकर देर रात्रि 2:25 तक चलेगा। रात्रि 11.09 बजे पर चंद्र ग्रहण का स्पर्शकाल शुरू होगा, रात्रि 11.42 बजे चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा, जबकि रात्रि 12.23 बजे से इसका मोक्ष काल शुरू होगा। इस दौरान आप चंद्र ग्रहण का नजारा देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 घंटे 28 मिनट का चंद्रग्रहण, भारत में दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नजारा

5 घंटे 27 मिनट का होगा पूरा ग्रहण

भारतीय समयानुसार ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 27 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 8:58 पर शुरू होगा। रात 11 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा पूरा कवर हो जाएगा। रात 2:25 (8 सितंबर) तक ग्रहण देखा जा सकता है।

पूर्ण चंद्र ग्रहण (टोटेलिटी) रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक (इस समय चंद्रमा पूरी तरह लाल दिखेगा) रहेगा। आंशिक चरण शाम 8:58 बजे शुरू होगा। ग्रहण 8 सितंबर को सुबह 1:26 बजे समाप्त होगा। टोटेलिटी की अवधि 82 मिनट है, जो दशक की सबसे लंबी में से एक मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 8 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

कैसे देखें चंद्र ग्रहण?

प्रदूषण या खराब मौसम ग्रहण को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए चंद्र ग्रहण देखने के लिए खुली जगह चुनें। हालांकि, ग्रहण देखने के लिए कोई विशेष उपकरण की जरूरत नहीं। चंद्रग्रहण पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे आंखों से देखा जा सकता है। बेहतर व अधिक क्लियर तरीके से देखने के लिए आप बाइनोकुलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात 9:58 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण के दौरान करें यह उपाय
ये भी पढ़ें:आज इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!