CHANDRA GRAHAN: 7 सितंबर को 3 घंटे 28 मिनट का चंद्रग्रहण, भारत में दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नजारा
3 hours and 28 minutes of CHANDRA GRAHAN 2025: आसमान साफ होने पर भारत के कई शहरों में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा, जिसका सूतक काल चल रहा है। 7 और 8 सितंबर की रात को आसमान में चांद का अद्भुत नजारा देखा जा सकेगा।

CHANDRA GRAHAN 2025, 3 घंटे 28 मिनट का चंद्रग्रहण: आज 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा की रात में इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। साल के आखिरी चंद्रग्रहण की अवधि लगभग 03 घंटे 28 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण लगने से नौ घंटा पहले ही सूतक लग जाता है। ऐसे में सूतक काल 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो चुका हो। यह रात्रि 1:27 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और वृष लग्न में आरम्भ हो रहा है।
चांद पर पृथ्वी छाया का स्पर्श रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य रात्रि 11बजकर 41 मिनट पर होगा। इस समय चंद्रमा पूरी तरह छिप जाएगा। इसके बाद ग्रहण लगे चंद्रमा को मोक्ष (समाप्ति) रात 1 बजकर 27 मिनट तक मिलेगा।
- प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 09:58 पी एम
- खग्रास प्रारम्भ - 11:01 पी एम
- परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 11:42 पी एम
- खग्रास समाप्त - 12:22 ए एम, सितम्बर 08
- प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 01:26 ए एम, सितम्बर 08
- उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 02:24 ए एम, सितम्बर 08
भारत में दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नजारा
इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा, जो लाल या नारंगी रंग का दिखाई देगा। आसमान साफ होने पर भारत के कई शहरों में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। 7 और 8 सितंबर की रात को आसमान में लाल रंग के चांद का अद्भुत नजारा पूरे भारत में देखा जा सकेगा। इस दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच बिल्कुल सीधी रेखा में पृथ्वी होगी। इससे एक ऐसी छाया का निर्माण होगा, जो चंद्रमा की सतह को आकर्षक लाल-नारंगी रंग में बदल देगी।
चंद्र ग्रहण किन देशों में आएगा नजर: 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण भारत देश के अलावा आस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका, एशिया, पश्चिमी प्रशान्त महासागर, यूरोप व पूर्वी अटलांटिका महासागर में दिखाई देगा। सम्पूर्ण भारत में यह खग्रास चन्द्रग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। शुद्धि के लिए स्वयं, व घर के कोने-कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। ग्रहण के पाश्चात्य स्नान कर दान करना बेहद पुण्यदायक माना जाता है।




साइन इन