Lunar Eclipse Time in India Chandra Grahan 2025 start at 9:58 pm Grahan Upay रात 9:58 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, Grahan के दौरान करें ये 7 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रात 9:58 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, Grahan के दौरान करें ये 7 उपाय

Lunar Eclipse Time in India: भाद्रपद, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय-

Sun, 7 Sep 2025 07:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रात 9:58 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, Grahan के दौरान करें ये 7 उपाय

Lunar Eclipse Time in India, रात 9:58 बजे से शुरू चंद्र ग्रहण: सात सितंबर को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण कहलाएगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। खगोलविदों के अनुसार, भारत सहित विश्व के लगभग 85 फीसदी हिस्से में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भाद्रपद, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। चंद्र का ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है। इसलिए दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण रात नौ बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 26 मिनट रात तक रहेगा। चंद्र ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि में गेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान किए गए जप-तप और दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। जानें, चंद्र ग्रहण का समय और उपाय-

चंद्र ग्रहण का समय

  1. स्पर्श रात 9.57 बजे
  2. मध्य रात 11.41 बजे
  3. मोक्ष रात 1.27 बजे

ग्रहण के दौरान करें ये 7 उपाय

  1. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, और शुद्धिकरण करना शुभ माना गया है।
  2. ग्रहण के दौरान तुलसी मंत्र का जाप करें।
  3. गीता का पाठ करें।
  4. भगवान के नाम का स्मरण करते रहें।
  5. पानी, भोजन आदि में तुलसी की पत्तियां डाल दें।
  6. इस दौरान भगवान शिव की आराधना विशेष लाभकारी मानी गई है।
  7. ग्रहण के पूर्व सूतक काल से पहले ही गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जीव-जंतु और वस्तुओं पर गेरू डाल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक
ये भी पढ़ें:पितृ पक्ष में लगेगा सूर्य व चंद्र ग्रहण, जानें क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल
  • ग्रहण समाप्ति के बाद दान करने से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।

चंद्र ग्रहण में न करें ये काम

सूतक काल में वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़ कर भोजन आदि करने से बचें।

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी आदि काटने एवं नुकीली वस्तु के प्रयोग से बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर, 12 सितंबर तक इन राशियों की खूब होगी चांदी
ये भी पढ़ें:राशिफल: 7 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!