Chandra Grahan 2025 Lunar eclipse will start at this time on 7 September Sutak will start before 9 hours Chandra Grahan: आज इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chandra Grahan: आज इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक

Chandra Grahan 2025 Lunar eclipse: इस बार सात सितंबर के दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस ग्रहण का असर भारत पर भी रहने वाला है। 2022 के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण सितंबर 7 2025 को लगने जा रहा है।

Sat, 6 Sep 2025 05:46 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Chandra Grahan: आज इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक

Chandra Grahan 2025 Lunar eclipse, आज इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण: साल 2025 में चंद्र ग्रहण के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार सात सितंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस ग्रहण का असर भारत पर भी रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जहां-जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहां ग्रहण का सूतक काल भी रहेगा। चंद्र ग्रहण रविवार रात्रि 9:58 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण का समापन देर रात 1:26 बजे तक होगा। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा।

9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 01:26 ए एम तक होगा।

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ - 06:36 पी एम

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त - 01:26 ए एम, सितम्बर 08

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात 9:58 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण के दौरान करें यह उपाय
ये भी पढ़ें:आज से शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर, 12 सितंबर तक इन राशियों की खूब होगी चांदी

दिखेगा ब्लड मून

पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि ये पूरा लाल रंग का दिखता है। इस दुर्लभ घटना के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है। इस कारण चंद्रमा धीरे-धीरे लाल और नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा।

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण?

पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चांद के मध्य आ जाती है। इसकी छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ती है, तब ऐसा संयोग बनता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी की भीतरी छाया को उंब्रा और बाहरी छाया को पेनुंब्रा कहते हैं। चांद उंब्रा में प्रवेश करता है तो लोग आंशिक चंद्रग्रहण देखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 7 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

देश में साल 2022 के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण सितंबर 7 को लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, 27 जुलाई 2018 के बाद पहला मौका होगा, जब चंद्र ग्रहण पूरे देश में दिखेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पितृ पक्ष में लगेगा सूर्य व चंद्र ग्रहण, जानें क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!