Numerology Number Lucky Birth Dates People born on these 13 dates earn lot of money Mulank 1 5 6 9 मूलांक 1,5,6,9: इन 13 तारीखों में जन्में लोग कमाते हैं पैसा ही पैसा, करते हैं खूब तरक्की, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मूलांक 1,5,6,9: इन 13 तारीखों में जन्में लोग कमाते हैं पैसा ही पैसा, करते हैं खूब तरक्की

Numerology Number Lucky Birth Dates : कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जिनमें जन्में लोगों पर सूर्य, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन तारीखों के लोग पैदाइशी लीडर, मेहनती और बिजनेस माइंडेड होते हैं।

Sat, 23 May 2026 06:37 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मूलांक 1,5,6,9: इन 13 तारीखों में जन्में लोग कमाते हैं पैसा ही पैसा, करते हैं खूब तरक्की

Numerology Number Lucky Birth Dates: अंकशास्त्र में हर तारीख का अपना एक विशेष महत्व होता है। जिस तरह राशियों का संबंध ग्रहों से होता है, उसी तरह जन्म की तारीखों (मूलांक) का सीधा कनेक्शन भी किसी न किसी ग्रह से होता है। अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जिनमें जन्में लोगों पर सूर्य, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन तारीखों के लोग पैदाइशी लीडर, मेहनती और बिजनेस माइंडेड होते हैं। ये लोग चाहे बेहद साधारण परिवार में भी पैदा हों, अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं और समाज में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन तारीखों में जन्में लोग करियर में खूब तरक्की करते हैं और अमीर बनने की क्षमता रखते हैं-

मूलांक 1,5,6,9: इन 13 तारीखों में जन्में लोग कमाते हैं पैसा ही पैसा, करते हैं खूब तरक्की

मूलांक 1- किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख

इस मूलांक का स्वामी सूर्य है, जो सफलता, मान-सम्मान और लीडरशिप का प्रतीक है। ये लोग पैदाइशी लीडर होते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये आमतौर पर सरकारी नौकरी में ऊंचे पदों पर जाते हैं या फिर बहुत बड़े बिजनेसमैन बनते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता गजब की होती है। ये रिस्क लेने से नहीं डरते, यही वजह है कि ये लाइफ में खूब पैसा और शोहरत कमाते हैं।

मूलांक 5- किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख

इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक माना जाता है। इनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। ये लोग बेहद प्रैक्टिकल होते हैं और इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल की होती है। मूलांक 5 वाले लोग बिजनेस के बादशाह माने जाते हैं। ये भांप लेते हैं कि किस रास्ते पर चलने से मुनाफा होगा। नौकरी में भी ये अपनी चतुर बुद्धि से बहुत जल्दी प्रमोशन पाते हैं। पैसों को मैनेज करने और इन्वेस्टमेंट करने में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

मूलांक 6- किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख

इन तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करता है, जो सुख-समृद्धि, विलासिता और धन-वैभव के कारक हैं। इन्हें अच्छी और महंगी चीजें पसंद होती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। शुक्र की कृपा के कारण इनके जीवन में कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती। ये मीडिया, ग्लैमर, फैशन, आर्ट या बड़े कॉपोरेट सेक्टर में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। इनके पास धन का प्रवाह हमेशा बना रहता है, और ये अपनी जिंदगी राजा-महाराजाओं की तरह जीना पसंद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं धन
ये भी पढ़ें:138 दिनों तक इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव, वक्री शनि लाइफ को बनाएंगे रोमांचक

मूलांक 9- किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख

इस मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है, जो ऊर्जा, साहस और पराक्रम का प्रतीक है। ये लोग स्वभाव से बेहद साहसी और जिद्दी होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मुश्किलें इन्हें तोड़ नहीं पाती। मूलांक 9 वाले लोग जमीन-जायदाद, कंस्ट्रक्शन, सेना, पुलिस या प्रशासनिक सेवाओं में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और'कभी न हार मानने वाले एटीट्यूड की वजह से ये शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हैं और संपत्ति के मालिक बनते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:शनि, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, कुंभ समेत इन 4 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!