Lord Shiva is an ascetic so should one ask him for wealth and prosperity know Premanand Maharaj answer शिव जी तो वैरागी हैं, तो क्या उनसे धन-वैभव मांगना चाहिए? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शिव जी तो वैरागी हैं, तो क्या उनसे धन-वैभव मांगना चाहिए? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि मैं भगवान शिव की भक्त हू्ं, वो वैरागी हैं। ऐसे में अगर उनसे अच्छा, घर और गाड़ी या पैसे कमाने की इच्छा करती हूं, तो मैं गलत तो नहीं हूं। चलिए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने क्या जवाब दिया।

Sat, 31 Jan 2026 07:28 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
शिव जी तो वैरागी हैं, तो क्या उनसे धन-वैभव मांगना चाहिए? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

प्रेमानंद महाराज के विचार भक्तों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि व्यक्ति अपनी बड़ी से बड़ी परेशानी या मन में आई दुविधाओं का समाधान जानने के लिए प्रेमानंद महाराज की शरण में जाते हैं। एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि मैं भगवान शिव की भक्त हू्ं, वो वैरागी हैं। ऐसे में अगर उनसे अच्छा, घर और गाड़ी या पैसे कमाने की इच्छा करती हूं, तो मैं गलत तो नहीं हूं। चलिए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने क्या जवाब दिया।

प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि रावण को लंका किसने दी थी, वैरागी ने तो दी थी। उनके मित्र है कुबेर, जो उनके चरण सेवक है। भगवान शंकर का सख्य भाव स्वीकार करते हैं कुबेर, तो त्रिभुवन को धनी बना दिया। महाराज जी कहते हैं कि कई बार कैलाश को उठाकर अपनी भुजाओं से भगवान शिव को प्रसन्न कर लिया। तो पूरी सोने की लंका प्रदान कर दी।

वैभव के लिए शिव-शिव रटते रहिए
महाराज जी कहते हैं कि ये महाराज लगाते हैं चिता की भस्म, लेकिन देते हैं खूब माल है। ऐसे में आप चिंता मत करो। ये मत समझो की वट वृक्ष के नीचे रहते हैं, चिता की भस्म लगाते हैं, सर्पों की माला पहनते हैं, तो इनके पास क्या है? ब्रह्मा भी चरण वंदना करते हैं। आप चिंता ना करो कि वो वैरागी हैं, हमें कैसे देंगे। वही सब वैभव देते हैं। महाराज जी आगे कहते हैं कि हरि तो जब कृपा करते हैं तो सब वैभव छीन लेते हैं। अगर वैभव चाहिए, तो शिव-शिव रटते रहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान के अनेक विग्रहों की पूजा करने से अधिक फल मिलता है? जानें प्रेमानंद महाराज
ये भी पढ़ें:माता-पिता और गुरु के ऋणों से कैसे मुक्त हों? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:कमाई का कितना हिस्सा दान या धर्म में लगाना चाहिए? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

भूतों के राजा शंकर हैं
ऐसे ही एक वीडियो में एक व्यक्ति ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि मुझे भूतों का राजा बनना है, क्योंकि भूतों ने मेरी मां को परेशान कर रखा है इसलिए मैं उन शैतानों पर शासन करना चाहता हूं। इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज हंस पड़े और बड़ी सरलता से उन्होंने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भूतों का राजा तो भूतेश्वर भगवान शंकर हैं। शैतान का राजा नहीं देवताओं का राजा बनो। सारी समस्या का समाधान है भगवत नाम जप। भूत, भय और तमाम बुरी शक्तियों पर विजय पाना है तो बजरंग बली का नाम जप करें

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!