Aaj Ka Rashifal 31 May 2026 Horoscope Today for 12 zodiacs lucky zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 31 मई: आज इन 4 राशियों के पास आएगा पैसा ही पैसा, चंद्र रहेंगे वृश्चिक राशि में, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 31 मई: आज इन 4 राशियों के पास आएगा पैसा ही पैसा, चंद्र रहेंगे वृश्चिक राशि में

Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 31 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 31 May 2026 05:42 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 31 मई: आज इन 4 राशियों के पास आएगा पैसा ही पैसा, चंद्र रहेंगे वृश्चिक राशि में

Aaj Ka Rashifal 31 May 2026 Horoscope, आज का राशिफल 31 मई: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में। कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में हैं, जो कि शनि का नक्षत्र होता है। शनि के नक्षत्र का चंद्रमा, मंगल की राशि में, कालपुरुष के अष्टम भाव में है। यह एक तरीके से थोड़ा सा एग्रेसिव और कोई एक्सीडेंटल या बिना सोचे-समझे रिजल्ट या डिसीजन ले लेने वाली प्रवृत्ति डेवलप करता है।

आज इन 4 राशियों के पास आएगा पैसा ही पैसा, चंद्र रहेंगे वृश्चिक राशि में, पढ़ें पूरा राशिफल-

मेष राशि

कोई रिस्क मत लीजिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बच कर पार करें। वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य पर पूरी तरीके से ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति आपकी अच्छी है। किसी भी तरीके का कोई रिस्क वाली बात नहीं दिखाई पड़ती है। यह प्रेम आपको आपकी ग्रोथ में साथ देगा और पराक्रमी बनाएगा। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। व्यावसायिक तौर पर धनदायक है और किसी भी तरीके का कोई अभी निवेश मत करिएगा। जैसे चल रहा है, वैसे चलने दीजिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात और सुखद मुलाकात होगी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छी है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा आपका। प्रेमालाप होगा। प्रेम के साथ रहेंगे, संतान के साथ रहेंगे। जीवन साथी की भी स्थिति अच्छी है। हर दृष्टिकोण से यह बहुत अच्छा समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है, थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। एक, पहले से काफी बेहतर अनुभव कर रहे हैं और प्रेम के साथ आप कुछ भी प्लान कर रहे हैं, एक-दूसरे से चीजें मैच कर रही हैं। जो चीजें गड़बड़ थीं, वो सुधर रही हैं, अच्छी स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये बहुत अच्छा समय है। अभी निवेश करने लायक समय नहीं कहा जाएगा। अगर निवेश करना है तो कुछ भूमि, भवन, वाहन की स्थिति को सोचिए, वो आपके लिए बेहतर होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, पुराने मार्ग से भी पैसे आ रहे हैं। इस समय आर्थिक स्थिति आपकी बड़ी मजबूत होती हुई दिखाई पड़ रही है और व्यवसायिक बुद्धि आपकी बहुत अच्छी हो चुकी है। निवेश के लिए ये अच्छा समय है। प्रेम के लिए भी ये बहुत अच्छा समय है और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। बस जो लोग मैरिड हैं, उनकी लाइफ थोड़ी सी प्रॉब्लमैटिक दिख रही है, इस बात का ध्यान रखिए। अगर आप सिंगल हैं, तो नए प्रेम का आगमन दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु गोचर 2 जून: सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर कर्क राशि में कैसा रहेगा?

कन्या राशि

कन्या राशि की स्थिति अच्छी है और स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो चुका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये बहुत, बहुत अच्छा समय कहा जाएगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा, नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है और व्यापार जो आप कर रहे हैं, उस व्यापार में नित्य नए पॉजिटिव स्थिति आ रही है। व्यवसायिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होती जा रही है। प्रेम की स्थिति जो है वो थोड़ा सा मध्यम, आपस में किसी बात को लेकर के ट्रस्ट इशू हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक है और जीवनसाथी के साथ भी थोड़ी अनबन की स्थिति हो सकती है। बाकी सारी स्थिति ठीक है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि, धनदायक समय है। निवेश अभी मत करिएगा। जो रुपए-पैसे आ रहे हैं, उसको संचित रखिए, बाद में इसको यूटिलाइज करिएगा निवेश करके और रुपए-पैसे किसी को दीजिए भी मत, फंसेगा। प्रेम की स्थिति और संतान की स्थिति थोड़ी ड्राई है। प्रेम की स्थिति में अपोजिशन हो रहा है, मतलब जो कुछ भी आप कह रहे हैं वो अपोजिट जा रहा है। एक-दूसरे से थोड़ी सी बातों का नहीं मिल पा रहा है सामंजस्य। इस बात पर ध्यान रखिए या समय के साथ ये ठीक हो जाएगा, थोड़ा अभी रोक के रखिए। जीवन साथी के साथ थोड़ा सा ड्राइनेस चल रहा है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

सौम्यता बढ़ रही है, आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। जीवन साथी के साथ थोड़ी अनबन की स्थिति है, सरकारी तंत्र से आप जुड़ रहे हैं लेकिन सारी विपरीत परिस्थितियों में सौम्यता बना हुआ है। निवेश करने के लिए ये उचित समय होगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा लेकिन बहुत अच्छा नहीं है, जैसा सोच रहे हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि

सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। निवेश करने के लिए उचित समय नहीं है। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। जीवन साथी के साथ बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेमालाप के लिए यह बहुत अच्छा समय नहीं है। प्रेम में थोड़ी सी खटपट रहेगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुपए पैसे कहीं लगा सकते हैं, अच्छा समय है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। अपोजिशन का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले 7 दिन कुंभ राशि के लिए कैसे रहेंगे, पढ़ें 31 मई-6 जून तक का कुंभ राशिफल
ये भी पढ़ें:1 से 30 जून तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी, बरसेगा धन

कुंभ राशि

व्यापार के लिए अच्छा समय है। कोर्ट, कचहरी के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्छी होगी। एक सूझबूझ से काम लेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में थोड़े ऑप्शंस आएंगे। उन ऑप्शंस में बहुत सोच समझ कर के कोई भी चुनाव करिएगा, अदरवाइज परेशानी होगी। निर्णय लेने की बड़ी अच्छी स्थिति नहीं रहेगी, कन्फ्यूजन बना रहेगा। बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि

भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा बनेंगे। प्रेम के प्रति भाग्यवर्धक समय कहा जाएगा। संतान आज्ञा का पालन करेगा। शुभ समय है, पहले से बेहतर समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 से 30 जून तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी, बरसेगा धन
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों के शानदार दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से होगा बंपर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!