kharmas 2026 starting and ending date avoid these 4 mistakes during this month Kharmas 2026: इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या-क्या नहीं करना है?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Kharmas 2026: इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या-क्या नहीं करना है?

हिंदू धर्म में खरमास के महीने का अपना अलग महत्व है। इस महीने में सूर्य का गोचर मीन राशि में होता है। हालांकि इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। नीचे जानें कि इस साल का पहला खरमास कबसे लग रहा है?

Fri, 6 March 2026 03:16 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Kharmas 2026: इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या-क्या नहीं करना है?

Kharmas 2026 Date: हिंदू पंचांग में हर महीने का खास महत्व होता है। वहीं साल में दो बार खरमास लगता है, जिस दौरान कोई भी शुभ काम करना वर्जित माना जाता है। जब सूर्य राशिचक्र के सबसे आखिरी राशि मीन में गोचर करता है, तब खरमास लगता है। ये साल का पहला खरमास होता है। वहीं जब सूर्य ग्रह धनु राशि में गोचर करता है तब खरमास लगता है। ये साल का दूसरा खरमास होता है। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों राशियों में गोचर करते ही सूर्य का तेज कम हो जाता है और ऐसे में कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिसमें हम बरकत चाहते हैं।

खरमास में नहीं फलता है कोई काम

ऐसा माना जाता है कि खरमास के दिनों में कोई भी काम करने से वो फलता नहीं है। ऐसे में इस दौरान कुछ काम नहीं करने चाहिए। बता दें कि मार्च में साल का पहला खरमास लगने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इसकी तारीख क्या है और इस दौरान हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

कब से शुरू हो रहा है खरमास?

हिंदू कैलेंडर की मानें तो मार्च का आधा महीना खत्म होते ही खरमास लग जाएगा। हिंदू पंचांग की गणना के हिसाब ये 2026 का पहला खरमास 15 मार्च से शुरू हो जाएगा। दरअसल ज्योतिष गणना के अनुसार 14 मार्च 2026 को रात में मीन राशि में सूर्य का गोचर होगा। गोचर की टाइमिंह 12 बजकर 41 मिनट होगा। इस वजह से खरमास 15 मार्च से लग जाएगा।

कब खत्म होगा खरमास का महीना

खरमास के समापन की तिथि 14 अप्रैल होगा। ऐसे में 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल के बीच कोई भी मांगलिक काम नहीं किया जाएगा। मान्यता के हिसाब से इन दिनों में कोई भी काम आप शुरू तो कर लेंगे लेकिन हो सकता है कि उसका रिलज्ट अच्छा ना हो। ऐसे में इस महीने शांत रहना चाहिए और सारी योजनाओं को आगे बढ़ा देना चाहिए।

खरमास में ना करें ये काम

खरमास शुरू होते ही कुछ काम वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो इसका गलत असर पड़ता है। नीचे जानें कि खरमास के दौरान क्या-क्या चीजें नहीं करनी हैं?

1. इस दौरान शादी करना शुभ नहीं मानते हैं। साथ ही नई दुल्हन का घर में इस दौरान प्रवेश शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इन चीजों के लिए कुछ दिन इंतजार करना ही सही होता है।

2. खरमास के दौरान घर से जुड़ी कोई भी पूजा नहीं करवानी चाहिए। गृह प्रवेश से लेकर शांति पूजा इत्यादि खरमास के बाद करवाना सही होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र टिप्स: किचन में फ्रिज रखना चाहिए या नहीं?
ये भी पढ़ें:नाग पंचमी की सही डेट, पूजन विधि के साथ नोट करें शुभ मुहूर्त, क्या करना है अवॉइड?
ये भी पढ़ें:ईद उल-फितर 2026: 20 या फिर 21 मार्च आखिर किस दिन मनाई जाएगी ईद?

3. खरमास के महीने में कोई भी नई कार या बाइक नहीं खरीदनी चाहिए। अगर बुकिंग पहले से हो गई है तो भले आप चीजों को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि इसे टालना ही सही होगा।

4. इस दौरान प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से भी बचना चाहिए। अगर किसी जमीन पर कोई काम शुरू करवाना है तो भी इसके लिए आगे की ही तारीख निकलवाएं। खरमास के महीने में किसी भी तरह के मांगलिक काम से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!