Nag Panchami 2026: नाग पंचमी की सही डेट, पूजन विधि के साथ नोट करें शुभ मुहूर्त, इन 5 चीजों को इस दिन करें अवॉइड
Nag Panchami Date in 2026: हिंदू धर्म में नाग पंचमी की पूजा का खास महत्व होता है। जानें कि इस साल नाग पंचमी कब पड़ रही है? साथ ही इस साल के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त के साथ ये भी जानें कि इस दिन क्या-क्या नहीं करना है?

Nag Panchami 2026: हिंदू धर्म में नाग पंचमी की खूब मान्यता है। हर सावन के महीने में नाग पंचमी मनाई जाती है। नाम पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। ये दिन ही नाग देवताओं को समर्पित होता है। इस दिन दिन विधि विधान के साथ शिवजी और नाग देवताओं की पूजा की जाती है। वहीं कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। मान्यता के हिसाब से इस दिन की पूजा करने से जिंदगी में कभी भी सांप के काटने का डर नहीं रहता है। इस खास मौके पर सर्पों को दूध अर्पित करने से कई लाभ मिलते हैं। नीचे विस्तार से जानें कि साल 2026 में नाग पंचमी कब है? साथ ही जानें कि इस दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
2026 में कब है नाग पंचमी?
हिंदू पंचांग के हिसाब से सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त से शुरू हो रही है। इस तिथि की शुरुआत 16 तारीख को दिन में 4 बजकर 52 मिनट पर होने वाली है। इस तिथि का समापन अगले दिन 17 अगस्त तो शाम 5 बजे होगा। ऐसे में नाग पंचमी 17 तारीख को मनाई जाएगी। इस दिन के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक है।
होती है इन नाग देवताओं की पूजा
नाग पंचमी के दौरान कुछ विशेष नाग देवताओं की पूजा होती है। कुल मिलाकर 12 ऐसे नाग है, जिन्हें नाग पंचमी के दिन पूजे जाने की प्रथा है। इस दिन वासुकी, कम्बल, कर्कोटक, धृतराष्ट्र, शङ्खपाल, कालिया, अनन्त, शेष, तक्षक, पिङ्गल पद्म और अश्वतर नाग की पूजा होती है।
नाग पंचमी पर ना करें ये काम
नाम पंचमी के मौके पर कुछ काम वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में इस दिन थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। नीचे जानें कि नाम पंचमी के दिन क्या-क्या करने से बचना चाहिए।
1. नाग पंचमी के मौके पर हल चलाने से बचना चाहिए। दरअसल माना जाता है कि इस दिन हल चलाने से जमीन के नीचे रहने वाले सांप को हानि पहुंच सकती है। अगर इस दिन जमीन पर हल चलाया जाए तो दोष लगने का डर रहता है।
2. नाग पंचमी पर दूध का प्रयोग बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए। जितना कम हो सकते दूध का इस्तेमाल करना चाहिए।
3. इस दिन भूलकर भी किसी भी सांप को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। माना जाता है कि जो भी ऐसा करता है उसका पाप उसके पूरे वंश को लगता है।
4. नांग पंचमी के दिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल ना किया जाए। ऐसा मान्यता है कि इस दिन लोहे का इस्तेमाल करने से नाग देवता को दर्द होता है।
5. साथ ही इस दिन किसी भी शार्प वस्तु के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके अलावा सिलाई-कढ़ाई करने से भी बचना चाहिए।
नाग पंचमी की पूजा की आसान विधि
इस दिन सुबह नहा कर साफ वस्त्र पहन लें। इसके बाद पूजा वाली जगह को साफ कर लें। अब भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करें। पूजा के दौरान धूप बत्ती और दीया जलाने के बाद फूल और माला चढ़ाएं। इसके बाद दूध और मिठाई का भोग लगाएं। वहीं नाग पंचमी को लेकर ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उन्हें इस दिन नाग देवता को जरूर पूजना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन