vastu tips for fridge placement in the kitchen know the right direction fridge ko kis disha mein rakhna chahie Vastushastra Tips: किचन में फ्रिज रखना चाहिए या नहीं? जानें इससे जुड़े सारे जरूरी नियम और सही तरीका, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastushastra Tips: किचन में फ्रिज रखना चाहिए या नहीं? जानें इससे जुड़े सारे जरूरी नियम और सही तरीका

Vastu Tips in Hindi: वास्तु के हिसाब के फ्रिज को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें कि वास्तु शास्त्र में फ्रिज से जुड़े क्या-क्या नियम बताए गए हैं? 

Fri, 6 March 2026 02:05 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastushastra Tips: किचन में फ्रिज रखना चाहिए या नहीं? जानें इससे जुड़े सारे जरूरी नियम और सही तरीका

Fridge Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारी जिंदगी में बहुत महत्व होता है। तमाम लोग यही सोचते हैं कि इसका संबंध सिर्फ और सिर्फ दिशाओं से ही होता है कि किस दिशा में बेडरूम हो या फिर किस दिशा में घर का मंदिर बनवाया जाए? हालांकि इस शास्त्र में कई और ऐसी चीजें हैं जिससे हमारी जिंदगी आसान बन सकती है। इस शास्त्र में ना सिर्फ दिशाओं के बारे में बताया गया है बल्कि इसमें अपने आसपास रखी हुई हर एक चीज का सही प्लेसमेंट के बारे में जिक्र किया गया है। दरअसल हमारे आसपास रखी हुई किसी भी चीज की एनर्जी हमें पूर्ण रूप से प्रभावित करती है। ऐसे में घर के अंदर चीजों का सही प्लेसमेंट जरूरी है। बात की जाए फ्रिज की तो इसे लेकर लोगों में थोड़ा कन्फ्यूजन देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं फ्रिज से जुड़े वास्तु के कुछ नियमों को।

किचन में फ्रिज रखना चाहिए या नहीं?

आम तौर पर लोग किचन में ही फ्रिज रखते हैं। हालांकि कई बार जगह की कमी या फिर सहूलियत के लिए लोग इसे किचन के बाहर रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज को रखने के लिए सबसे सही जगह किचन ही है लेकिन इसके लिए सही दिशा का चुनाव करना सही माना जाता है। शास्त्र के हिसाब फ्रिज को एक नहीं तीन दिशाओं में रखा जा सकता है।

फ्रिज के लिए कौन सी दिशा है सही?

नियम के हिसाब से जब भी आप किचन में फ्रिज को रखें तो इसके लिए आग्नेय कोण का इस्तेमाल करें। शास्त्र की भाषा में आग्नेय कोण दक्षिणी-पूर्व कोने को कहा जाता है। फ्रिज के लिए ये दिशा सबसे सही मानी जाती है। दरअसल किचन में इस कोने का संबंध अग्नि तत्व से होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से फ्रिज को रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा भी सही होती है। इन दोनों दिशाओं में फ्रिज को रखना सही माना जाता है।

इस ओर खुले फ्रिज का डोर

इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि जब भी आप फ्रिज खोले तो ये ऐसी दिशा में रखा हो कि इसका डोर हमेशा पूर्व दिशा की ओर होकर खुले। अगर ऐसा होता है तो ऐसे घरों में सुख-शांति हमेशा रहती है। अच्छी एनर्जी आती और घर के सभी लोग खुश रहते हैं। इसके अलावा फ्रिज को हर हफ्ते क्लीन भी करना चाहिए ताकि इसमें किसी भी तरह की गंदगी ना हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Shastra: घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं?
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर के मेनडोर पर इन 3 चीजों को रखने से दूर होगी सारी परेशानी
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: होली से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, जिंदगी में आएगी खुशहाली

फ्रिज के ऊपर कुछ रख सकते हैं?

ज्यादातर लोग फ्रिज के ऊपर कुछ ना कुछ जरूर रख देते हैं। इसे अग्नि तत्व से जुड़ा मानते हैं और इसी वजह से यहां कुछ चीजों को रखते वक्त सतर्क रहना जरूरी है। पानी से जुड़ी हुई कोई भी चीज फ्रिज के ऊपर नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा फ्रिज पर दवाइयों को भी रखने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!