eid ul fitr 2026 date 20 or 21 march mithi eid 2026 date in india 2026 me eid ul fitr kab hai Eid ul Fitr 2026: 20 या फिर 21 मार्च आखिर किस दिन है ईद उल-फितर? जानें जकात और फितरा में अंतर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Eid ul Fitr 2026: 20 या फिर 21 मार्च आखिर किस दिन है ईद उल-फितर? जानें जकात और फितरा में अंतर

Eid ul Fitr Date in 2026: इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है। मुस्लिम कम्युनिटी के लिए ये त्योहार बहुत बड़ा होता है। इस महीने के आखिरी में ईद उल-फितर मनाई जाती है। इसी के साथ शव्वाल का महीना शुरू होता है। जानें इस साल यानी 2026 में ईद उल-फितर कब पड़ रही है?

Fri, 6 March 2026 11:17 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Eid ul Fitr 2026: 20 या फिर 21 मार्च आखिर किस दिन है ईद उल-फितर? जानें जकात और फितरा में अंतर

Eid ul Fitr 2026: मुस्लिम कम्युनिटी के लिए रमजान का महीना काफी पाक होता है। इस महीने को ये लोग काफी बरकत वाला मानते हैं। रमजान खत्म होते ही ईद उल फितर मनाई जाती है। ईद इस कम्युनिटी का सबसे बड़ा त्योहार होता है जोकि भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस दिन लोग सुबह ईद की नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की बधाई देते हैं। इस खास मौके पर घरों में खास पकवान जैसे सेवइयां और मिठाइयां बनती हैं।

इतना ही नहीं इस दिन विशेष रूप से लोग जरूरतमंदों को ईद की नमाज में जकात और फितरा देते हैं ताकि सभी लोग परिवार के साथ खुशियां मना सकें। हर बार की तरह इस बार भी ईद की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन देखा जा रहा है। नीचे जानें कि आखिर इस बार ईद उल फितर (Eid ul Fitr 2026 Date) कब है?

क्या है जकात और फितरा?

ईद उल फितर की तारीख को जानने से पहले समझिए कि आखिर जकात और फितरा क्या है। दरअसल जकात कुल संपत्ति का 2.5 प्रतिशत हिस्सा होता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि इसे ईद के वक्त ही दिया जाए। इसे साल में कभी भी दे सकते हैं। बात की जाए फितरा की तो इसमें हर एक शख्स के लिए एक तय राशि होती है। इसे ईद की नमाज से पहले देना चाहिए।

इस साल कब है ईद?

हर साल ईद की तारीख चांद को देखने के बाद ही तय की जाती है। अगर चांद 19 तारीख को दिख गया तो फिर ईद उल फितर 20 मार्च को मनाई जाएगी। अगर चांद इस तारीख को ना दिखें तो इसके अगले दिन यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। बता दें कि ईद वाला महीना शव्वाल का होता है। इस्लामिक कैलेंडर में शव्वाल दसवां महीना होती है और इसकी शुरुआत ईद उल फितर के साथ ही मानी जाती है।

रमजान के महीने में क्या-क्या होता है?

1. रमजान के महीने में लोग रोजा रखते हैं। इस दौरान सूर्योदय से पहले सेहरी खाकर पूरे दिन रोजा रखा जाता है। इसके बाद सूर्यास्त होते ही इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है।

2. रमजान के दौरान मुस्लिम कम्युनिटी के लोग पांच वक्त की नमाज जरूर पढ़ते हैं। इसके साथ ही तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाती है।

3. रमजान के महीने में कुरान शरीफ को पढ़ना काफी अच्छा माना जाता है।

4. इस दौरान जरूरतमंदों की मदद की जाती है।

5. सबसे महत्वपूर्ण बात की रमजान के दिनों में हर एक नेगेटिव चीज से दूर रहा जाता है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!