Ketu Rashifal Moon Transit These zodiacs should be cautious from 29 June problems will increase 29 जून से ये राशियां रहें सतर्क, केतु-चंद्र की युति से बढ़ेगी प्रॉब्लम्स, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

29 जून से ये राशियां रहें सतर्क, केतु-चंद्र की युति से बढ़ेगी प्रॉब्लम्स

Ketu Rashifal Moon Transit 2025: सिंह राशि में 29 जून को चंद्र प्रवेश करेंगे। चंद्र केतु की युति बनने से ग्रहण योग का निर्माण होता है। केतु-चंद्र की युति से कुछ राशियों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Tue, 24 June 2025 07:16 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
29 जून से ये राशियां रहें सतर्क, केतु-चंद्र की युति से बढ़ेगी प्रॉब्लम्स

Ketu Rashifal Moon Transit, केतु-चंद्र की युति: सभी ग्रहों में चंद्र का गोचर बेहद तेज गति से होता है। हर महीने में चंद्र देव राशि परिवर्तन करते रहते हैं। चंद्रमा का गोचर अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आता है। इस महीने चंद्र सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही केतु और मंगल ग्रह विराजमान हैं। चंद्रमा के गोचर करते ही दोनों ग्रहों के साथ युति बनेगी, जो 30 जून तक रहेगी। दृक पंचांग के अनुसार, सिंह राशि में 29 जून को चंद्र प्रवेश करेंगे। चंद्र केतु की युति बनने से ग्रहण योग का निर्माण होता है। केतु-चंद्र की युति से कुछ राशियों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

29 जून से ये राशियां रहें सतर्क, केतु-चंद्र की युति से बढ़ेगी प्रॉब्लम्स

कर्क राशि: केतु-चंद्र की युति से कर्क राशि के जातकों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी प्लानिंग पूरी होने में देरी हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हेल्थ पर फोकस करें। कॉन्फिडेंस में आपके कमी आ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्ड को स्ट्रांग बनाने की कोशिश करें।

मकर राशि: केतु-चंद्र की युति मकर राशि के लिए लकी नहीं मानी जा रही है। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हाइड्रेटेड रहें। सेल्फ-केयर पर फोकस करें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों में मतभेद हो सकता है, जिससे दरार पड़ सकती है।

मीन राशि: केतु-चंद्र का गोचर मीन राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में यह गोचर इस राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस समय आपको संपत्ति या शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना चाहिए। घर में कलह-क्लेश का माहौल भी बन सकता है। वहीं, आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र, 26 जून तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध
ये भी पढ़ें:Rashifal: 25 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!