Moon Rashifal Sun Transit Jupiter in Mercury sign these zodiacs will get good news till 26 June बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र, 26 जून तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र, 26 जून तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Moon Rashifal Sun Transit Jupiter in Mercury sign: चंद्र का गोचर आज होगा। सूर्य- चंद्र की युति शशि आदित्य राजयोग व गुरु चंद्र की युति गजकेसरी राजयोग बनाएगी। इस युति से कुछ राशियों का किस्मत चमक सकती है।

Tue, 24 June 2025 05:56 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र, 26 जून तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Moon Rashifal Sun Transit Jupiter, बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र:चंद्रमा बेहद कम अवधि के लिए एक ही राशि में विराजमान रहते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा आज के दिन रात के लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि में चंद्र देव का राशि परिवर्तन होगा। मिथुन राशि में चंद्र गोचर करेंगे, जहां पहले से ही सूर्य एवं गुरु मौजूद हैं। चंद्र के गोचर करते ही मिथुन राशि में सूर्य, गुरु व चंद्र की युति बनेगी, जो सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। सूर्य- चंद्र की युति शशि आदित्य राजयोग व गुरु चंद्र की युति गजकेसरी राजयोग बनाएगी। ये युति 26 जून तक रहेगी। आइए जानते हैं इस युति से किन राशियों को लाभ और भाग्य का साथ मिल सकता है-

26 जून तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

कन्या राशि: बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र की युति शुभ मानी जा रही है। मानसिक सेहत बेहतर होगी। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

मिथुन राशि: बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र की युति मिथुन राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आई है। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाद-विवाद में न उलझें। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध
ये भी पढ़ें:Rashifal: 25 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:6 दिन बाद से इन राशियों की चांदी ही चांदी, जब शुक्र की बदलेगी चाल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!