Rashifal Mercury Transit Saturn Horoscope Shani Nakshatra effects 2025 Good days for these zodiacs start from 25 June कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध

Rashifal Mercury Transit 2025: कल बदलेंगे ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि देव माने जाते हैं। शनि के नक्षत्र में बुध का नक्षत्र गोचर होना कुछ राशि के जातकों को मालामाल बना सकता है।

Tue, 24 June 2025 04:46 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध

Rashifal Mercury Transit, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध: बुधवार के दिन ग्रहों के राजकुमार नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 25 जून को लगभग सुबह के 05 बजकर 08 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में बुध का गोचर होगा। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि देव माने जाते हैं। शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर होना कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। वहीं, ये नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए मुश्किल टाइम भी ला सकता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र में बुध का प्रवेश किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का प्रवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। करियर की स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी।

वृषभ राशि: शनि के नक्षत्र में बुध के प्रवेश से वृषभ राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 दिन बाद से इन राशियों की चांदी ही चांदी, जब शुक्र की बदलेगी चाल
ये भी पढ़ें:Rashifal: 25 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:8 जुलाई तक ये 3 राशियां रहें सावधान, अस्त गुरु बढ़ाएंगे मुश्किलें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!