Kark rashi mein shukra gochar 8 june se ye rashi wale rahe alert Horoscope venus transit in cancer Shukra Gochar: चंद्रमा की कर्क राशि में आ रहे शुक्र, 8 जून से इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Gochar: चंद्रमा की कर्क राशि में आ रहे शुक्र, 8 जून से इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

Shukra ka kark gochar 2026: शुक्र इस समय मिथुन राशि में हैं और 08 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे। शनि के कर्क गोचर का कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। जानें शुक्र गोचर से किन राशियों के लोग रहें सतर्क।

Thu, 4 June 2026 04:08 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Gochar: चंद्रमा की कर्क राशि में आ रहे शुक्र, 8 जून से इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

Shukra Rashi Parivartan Kark Rashi Mein, Venus Transit in Cancer: जब भी शुक्र राशि परिवर्तन या गोचर करते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यह सुख, सौंदर्य, धन, वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक माना गया है। पंचांग के अनुसार, शुक्र 08 जून 2026 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना जाता है, लेकिन जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति और गोचर के समय के अनुसार कुछ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र के कर्क गोचर की अवधि कुछ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरी हो सकती है। इस समय कुछ राशि वालों को पारिवारिक अनबन, खर्च में वृद्धि और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जानें शुक्र का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले साल मेष राशि में शनि का गोचर, जानें इस राशि पर शनि का कैसा पड़ेगा प्रभाव?

जानें किन राशि वालों के लिए शुक्र का कर्क गोचर अनुकूल नहीं है-

1. मेष राशि- शुक्र का गोचर मेष राशि वालों की आय में कमी और खर्चों में वृद्धि करा सकता है। इस समय आपके भौतिक सुख-सुविधाएं घट सकती हैं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं। इस समय आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं।

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को शुक्र राशि परिवर्तन से मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। इस समय आपको कुछ मोर्चों पर खास नजर रखने की जरूरत है। ऑफिस में आप साजिश का शिकार हो सकते हैं और आपकी छवि धूमिल हो सकती है। इसलिए ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें। रुपए-पैसे का लेन-देन करने से बचें, वरना धन की वापसी में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी करीबी के साथ रिश्ते में टकराव की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 जुलाई से शनि चलेंगे उलटी चाल, जानें साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों पर प्रभाव?

3. धनु राशि- धनु राशि के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी महसूस कर सकते हैं। परिवार से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निवेश में किसी भी तरह का जोखिम न लें, वरना नुकसान हो सकता है।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को शुक्र गोचर से कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। सहकर्मी आपको करियर में नीचे गिराने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए विवादों से दूर रहें। अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक परेशानी से घिर सकते हैं। मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इस समय आपको धैर्य के काम लेना चाहिए।

शुक्र के अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए उपाय-

1. शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए नियमित रूप से ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

2. शुक्रवार का व्रत करना चाहिए और इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए।

3. शुक्रवार के दिन चावल, दूध या चीनी आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा? दर्शन मात्र से ही मिट जाते हैं सभी पाप
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!