Kark rashi mein banega Laxmi Narayan Yog june 2026 ke last me 4 rashi walo ki chamkegi kismat कर्क राशि में बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण योग, जून के अंत में इन 4 राशियों का शुक्र-बुध करेंगे महाकल्याण, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कर्क राशि में बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण योग, जून के अंत में इन 4 राशियों का शुक्र-बुध करेंगे महाकल्याण

Laxmi Narayan Rajyog June 2026: जून के आखिर में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। बुध-शुक्र की कृपा से 4 राशियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जानें शुक्र-बुध की युति किन राशियों के लिए रहेगी शुभ।

Thu, 4 June 2026 06:01 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्क राशि में बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण योग, जून के अंत में इन 4 राशियों का शुक्र-बुध करेंगे महाकल्याण

Budh-Shukra Yuti June 2026: ज्योतिष शास्त्र में धन-संपदा के कारक शुक्र के साथ बुद्धि, व्यापार के कारक बुध की युति अत्यंत शुभ और प्रभावशाली मानी गई है। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बनता है। बुध और शुक्र की युति कर्क राशि में बनने वाली है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 08 जून को शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे, जबकि 22 जून को बुध भी कर्क राशि में आ जाएंगे। इस तरह से कर्क राशि में बुध-शुक्र की युति बनेगी। कर्क राशि में बनने वाली बुध-शुक्र युति का कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

जानें कर्क राशि में बुध-शुक्र युति इन राशियों के लिए लाएगी अच्छी खबर-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले साल मेष राशि में शनि का गोचर, जानें इस राशि पर शनि का कैसा पड़ेगा प्रभाव?

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए बुध-शुक्र की युति जीवन के कई मोर्चों पर अच्छे परिणाम ला सकती है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होंगे। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। अटके हुए कार्यों को रफ्तार मिल सकती है।

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। धन का आगमन होने से आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। करियर में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस करने वालों को प्रॉफिट मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। लव लाइफ में नयापन आ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 जून से शुक्र इन 3 राशियों की बढ़ा सकते हैं टेंशन, होगा कर्क राशि में गोचर

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है। अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह शुभ समय है। नौकरी करने वाले कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है, जिससे धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सुधार के संकेत हैं। प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े लोगों को शुक्र-बुध युति का भरपूर लाभ मिलेगा।

क्या होता है लक्ष्मी नारायण योग:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र और बुध एक साथ किसी राशि में गोचर करते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को बुद्धि मिलती है। कार्यों में सफलता मिलती है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को संघर्ष नहीं करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 जुलाई से शनि चलेंगे उलटी चाल, जानें साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों पर प्रभाव?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!