गुरु गोचर से बनेगा हंस राजयोग, 2 जून से इन 4 राशियों के पास आएगा और मिलेगा भाग्य का साथ
Guru Gochar 2026 ki Lucky Rashiya: गुरु गोचर से हंस राजयोग का निर्माण होगा। हंस राजयोग के प्रभाव से कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और धन की स्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है। जानें गुरु गोचर किन राशियों को शुभ फल प्रदान करने वाला है।

Guru Gochar se kin rashi walo ko hoga labh: गुरु 2 जून को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। गुरु जब अपनी उच्च राशि कर्क में आते हैं, तो हंस राजयोग का शुभ संयोग बनता है। हंस राजयोग को पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि हंस राजयोग ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शक्तिशाली व प्रभावशाली योग माना जाता है। यह ज्ञान, समृद्धि और अच्छे चरित्र का कारक माना गया है। हंस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों को सुख-समृद्धि, करियर में तरक्की, व्यक्तित्व में निखार और बुद्धि प्राप्त होती है। गुरु के कर्क गोचर से बनने वाला हंस राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य वर्धक दिनों का निर्माण करेगा।
जानें गुरु गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
1. मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस समय आपकी धन की स्थिति में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन इस समय आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। हालांकि पैसा शुभ कार्यों में ही खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का अनुभव करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। मनचाही यात्रा के योग बन रहे हैं।
2. कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए गुरु गोचर शुभ फल लेकर आ सकता है। इस समय आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश आपके कुछ काम भी बन सकते हैं। करियर में तरक्की मिलने की संभावना ज्यादा है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है।
3. मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। आप जैसा चाहेंगे, वैसा पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम-संबंधों में सुधार के संकेत हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है।
4. मीन राशि-
मीन राशि के लिए गुरु का कर्क गोचर अच्छी खबर लेकर आ सकता है। इस समय आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कद बढ़ेगा। लोग आपके व्यक्तित्व और वाणी से प्रभावित होंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ के नए-नए अवसर सामने आएंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे।
गुरु ग्रह कृपा के लिए उपाय-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए गुरुवार का व्रत अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। केले के पेड़ में जल चढ़ाना भी उत्तम माना जाता है। गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन