Kamada Ekadashi 2026: 29 या 30 मार्च कब है कामदा एकादशी? ये है पूजा का मुहूर्त, जरूर करें इन पांच चीजों का दान
चैत्र महीने में कामदा एकादशी पड़ती है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी किस दिन है और इस दौरान दान में क्या-क्या चीजें देनी चाहिए?

Kamada Ekadashi 2026 Date and Donation: एकादशी की पूजा भगवान विष्णु को समर्पित होती है। सनातन धर्म में कई तीज-त्योहार ऐसे हैं जिनका महत्व बहुत ज्यादा होता है। एकादशी भी इन्हीं में से एक है। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है। आम तौर पर हर महीने दो एकादशी आती है। महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष में एकादशी बारी-बारी आती है। हर एक एकादशी के अलग नाम होते हैं। मार्च यानी चैत्र के महीने की दूसरी एकादशी अगले हफ्ते आने वाली है। इस महीने में पड़ने वाली पहली एकादशी पापमोचनी थी। वहीं अब अगली का नाम कामदा एकादशी है। माना जाता है कि इस खास एकादशी पर अगर कुछ विशेष चीजों का दान किया जाए तो भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी कब है और इस दिन क्या-क्या चीजें दान करनी चाहिए।
कामदा एकादशी की तारीख
हर बार एकादशी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन होता है। इस बार भी ऐसा ही हाल है। हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकदाशी तिथि 28 मार्च से शुरु हो जाएगी। इसका समापन अगले दिन यानी 29 मार्च को होगा। तिथि के शुरु होने का समय सुबह 8:45 बजे से अगले दिन की सुबह 7:46 बजे है। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त
एकादशी की पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही की जानी चाहिए। पंचांग के हिसाब से 29 मार्च को सुबह 7:48 बजे से पूजा शुरु की जा सकती है। शुभ मुहूर्त का समापन दोपहर 12:26 बजे होगा। इस बीच कभी भी विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जा सकती है।
कामदा का असली मतलब
हर एकादशी का कुछ ना कुछ नाम होता है और इसके पीछे का मतलब काफी इंटरेस्टिंग होता है। बात करें कामदा एकादशी की तो यहां पर कामदा का मतलब होता है कामना को पूरी करने वाली। यानी जिसने भी कामदा एकादशी पर पूजा की या फिर व्रत रखा तो उसकी कामना जरूर पूरी होगी। ऐसे में व्रत का संकप्ल रखते हुए अपनी कामना को मन ही मन याद करना चाहिए और भगवान की पूजा शुरू करनी चाहिए।

कामदा एकादशी पर दान
कामदा एकादशी के दिन कुछ खास चीजों का दान जरूर करना चाहिए। नियम के अनुसार इस दिन जरूरतमंदों को वस्त का दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा कामदा एकादशी पर हल्दी, चने की दाल, फल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों के दान से जिंदगी की बाधाएं खत्म होती हैं। आप चाहे तो मंदिर में ब्राह्मणों को भी दान दे सकते हैं। इस दौरान आशीर्वाद लें। इस दिन दीपदान करना भी शुभ होता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन