Kal se Budh Gochar Mercury Transit chandra Rohini Nakshatra chaar rashiyo ke liye labhkary Mercury Rashifal Budh कल से 25 मई तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, चंद्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से 25 मई तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, चंद्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर

Kal se Budh Gochar Mercury Transit : जब बुध देव चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। रोहिणी नक्षत्र को बेहद शुभ और समृद्धि देने वाला नक्षत्र माना जाता है।

Mon, 18 May 2026 11:35 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से 25 मई तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, चंद्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर

Kal se Budh Gochar Mercury Transit, बुध गोचर 2026 : ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, कम्यूनिकेशन, बिजनेस का कारक माना जाता है। जब बुध देव चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। रोहिणी नक्षत्र को बेहद शुभ और समृद्धि देने वाला नक्षत्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कल मंगलवार, 19 मई 2026 को दोपहर में 02 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा एंटर करेंगे। इस नक्षत्र में बुध 25 मई की सुबह तक रहेंगे। वर्तमान ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार, बुध का रोहिणी नक्षत्र में जाना कुछ विशेष राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं-

कल से 25 मई तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, चंद्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर

वृषभ राशि

रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि के अंतर्गत ही आता है। इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक और पॉजिटिव प्रभाव आप पर देखने को मिलेगा।

  • आपकी धन की स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा।
  • रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में तारीफ मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे।
  • व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
  • आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं। इसलिए रोहिणी नक्षत्र में बुध का गोचर आपके लिए बेहद फलदायी रहेगा।

  • छात्रों और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा।
  • आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
  • पारिवारिक जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे।
  • भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा दे सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक, जानें कैसे रहेंगे आने वाले महीने और आसान उपाय
ये भी पढ़ें:18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, होगा महालाभ

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध देव ही हैं। रोहिणी नक्षत्र में बुध का आना आपके भाग्य को बल सकता है।

  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है।
  • ऑफिस में आपके सीनियर्स आपकी मेहनत से खुश रहेंगे।
  • समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
  • सेहत में सुधार होगा।
  • आप खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 7 महीने में कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कैसा रहेगा,जानें खास उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर पार्ट्नर्शिप और वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

  • अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं, तो आपसी तालमेल बेहतर होगा और मुनाफा दोगुना हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
  • अगर कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो वह बातचीत से सुलझ जाएगा।
  • आपको अचानक किसी माध्यम से धन का लाभ हो सकता है, जिससे आपकी संचित पूंजी बढ़ेगी।

बुध गोचर के शुभ फल बढ़ाने के लिए एक छोटा सा उपाय

बुध देव की कृपा को और अधिक मजबूत करने के लिए इस समय में बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और भगवान गणेश की आराधना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में मंगल गोचर देगा खुशखबरी, इन 4 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:राशिफल 18 मई: 2 ग्रहों के साथ चंद्र शुक्र की राशि में, इन 5 राशियों को बंपर लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!