Moon Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope the fortunes of these zodiacs will shine from 25 February गुरु-चंद्र गोचर से बदलेगा समय, 25 फरवरी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु-चंद्र गोचर से बदलेगा समय, 25 फरवरी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Transit Of Moon Rashifal Jupiter Horoscope Guru Rashifal: चंद्रमा के गोचर करते ही मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु का संयोग बनना बेहद लाभकारी माना जाता है।

Wed, 18 Feb 2026 11:26 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु-चंद्र गोचर से बदलेगा समय, 25 फरवरी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Moon Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope: चंद्र ग्रह और गुरु ग्रह का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धर्म व भाग्य के कारक गुरु इस समय मिथुन राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही मन और भावनाओं के कारक चंद्र का गोचर भी मिथुन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के गोचर करते ही मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु का संयोग बनना बेहद लाभकारी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में 25 फरवरी, 2026, बुधवार के दिन 08:24 पी एम पर होगा। इस राशि में चंद्र देव 27 फरवरी की रात तक रहेंगे। मिथुन राशि में चंद्र और गुरु का गोचर होने से गजकेसरी राजयोग बनेगा। चंद्र और गुरु के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट ही प्रॉफिट मिलेगा वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेगा। आइए जानते हैं मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग किन राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है-

गुरु-चंद्र गोचर से बदलेगा समय, 25 फरवरी से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि के लिए गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग कैसा रहेगा?

मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग मिथुन राशि को फायदा दे सकता है। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा।

तुला राशि के लिए गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग कैसा रहेगा?

मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग तुला राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।

कन्या राशि के लिए गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग कैसा रहेगा?

कन्या राशि के लिए मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग लाभ के योग लेकर आया है। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन वृद्धि की संभावना है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 दिनों तक बुध रहेंगे वक्री, 26 फरवरी से इन राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:11 मार्च से शनि मीन राशि में अस्त, 76 दिन तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात
ये भी पढ़ें:19 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!