Kal Ka Rashifal 8 June 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow Lucky zodiacs Future predictions Kal Ka Rashifal: 8 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Kal Ka Rashifal: 8 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 8 June 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 8 जून 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sun, 7 June 2026 03:18 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kal Ka Rashifal: 8 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Kal Ka Rashifal 8 June 2026 aries to pisces Horoscope, कल का राशिफल: 8 जून के दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन शिव भगवान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से धन-धान्य बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 8 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 8 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

8 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि- 8 जून के दिन करियर तौर पर मोटिवेटेड और प्रोडक्टिव फील करेंगे। आज के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। कामकाज के चक्कर में अपनी पर्सनल लाइफ से समझौता करना ठीक नहीं है। परिवार और दोस्तों के लिए भी समय निकालें। पैसे कमाने में कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी।

वृषभ राशि- 8 जून के दिन आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। डेडलाइन के भीतर टास्क कंप्लीट कर लेने की सलाह दी जाती है। किसी भी बहस में पड़ने से बचें। अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं।

मिथुन राशि- 8 जून के दिन काम का प्रेशर घर पर न लाएं। बाहर के खाने का ज्यादा सेवन न करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आज का आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

कर्क राशि- 8 जून के दिन अपने खान-पान पर आज ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, जिससे फाइनेंशियल सिचुएशन पर असर पड़ेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में फिटनेस पर ध्यान दें।

सिंह राशि- 8 जून के दिन कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज का आपका दिन फायदेमंद माना जा रहा है। करियर में आपको अपने बॉस का साथ मिलेगा। कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज पॉजिटिव रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि- 8 जून के दिन आर्थिक जीवन स्टेबल रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। गुस्से को काबू में रखना ही बेहतर रहेगा। स्ट्रेस फ्री रहने के लिए मेडिटेशन ट्राई करें। काम का प्रेशर ज्यादा फील हो तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें।

तुला राशि- 8 जून के दिन जंक फूड्स का ज्यादा सेवन न करें। आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे धन लाभ भी होगा। कॉन्फिडेंट रहेंगे आज। लव के मामले में पार्टनर को टाइम देना जरूरी है।

वृश्चिक राशि- 8 जून के दिन अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा रहता है। आपका कैरेक्टर ही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धी है। खुद को हाइड्रेटेड जरूर रखें। आज का आपका दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है।

धनु राशि- 8 जून के दिन अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन पर फोकस करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ भी होगा। वहीं, खर्च की अधिकता भी रहेगी। ज्यादा तनाव न लें और काम का प्रेशर घर पर न लाएं। प्रोडक्टिव बने रहें।

मकर राशि- 8 जून के दिन लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आज का दिन आपका रोमांचक रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री होने की संभावना है। करियर में बैलेंस मेंटेन करके चलें। आज धन का आगमन होगा।

कुंभ राशि- 8 जून के दिन करियर लाइफ थोड़ी बिजी हो सकती है। आपका दिन खास रहने वाला है। शाम में अपने लवर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में राहु गोचर दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा
ये भी पढ़ें:कर्क राशि में बुध का गोचर, 22 जून से इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

मीन राशि- 8 जून के दिन आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। काम के प्रेशर से बचें और बेवजह की टेंशन न लें। 30 मिनट की एक्सरसाइज आपके लिए अच्छी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्क राशि में गुरु के साथ आ जाएंगे 2 और ग्रह, 3 ग्रहों के साथ आने से किसे लाभ?
ये भी पढ़ें:पहले गजकेसरी फिर गजलक्ष्मी राजयोग किन 4 राशियों को देंगे लाभ?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!