Mithun rashi se kark rashi me budh gochar se in teen rashiyo ko hoga fayda Rashifal Mercury Transit in Cancer 2026 मिथुन राशि से कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर, 22 जून से इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मिथुन राशि से कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर, 22 जून से इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Mithun rashi se kark rashi me budh gochar 2026 : बुध के गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र की कर्क राशि में बुध के गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिन आ सकते हैं। 

Wed, 3 June 2026 10:55 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मिथुन राशि से कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर, 22 जून से इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Mithun rashi se kark rashi me budh gochar, बुध गोचर राशिफल : बुध वर्तमान समय में आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही मिथुन राशि में बुध विराजमान हैं। जल्द ही बुध गोचर कर राशि बदलने जा रहे हैं। इस बार चंद्र की राशि में बुध की एंट्री होने जा रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 जून 2026 के दिन बुध का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। इस राशि में बुध 7 जुलाई तक विराजने वाले हैं। बुध के गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र की कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध के गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिन आ सकते हैं-

मिथुन राशि से कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर, 22 जून से इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

चंद्र की कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होने से मिथुन राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। इस समय बिजनेस करने वालों को अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स और ज्यादा निखरेगा। इस दौरान ट्रैवल करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपके दिमाग में कई इनोवेटिव विचार आ सकते हैं।

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

कन्या राशि के जातकों को चंद्र की कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होने से फायदा हो सकता है। कला से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद खास माना जा रहा है। किसी ट्रिप पर जाने का प्लान भी बन सकता है। आपको अपने बॉस व गुरु का पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आगे बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 जून से सूर्य की तरह रौशन होगा इन राशियों का भाग्य, होगा सूर्य का गोचर
ये भी पढ़ें:6 दिन बाद इन राशियों पर होगी धन की बारिश, चंद्र की राशि में होगा शुक्र गोचर

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

चंद्र की कर्क राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होने से मकर राशि के जातकों को पॉजिटिव रिजल्ट्स दे सकता है। अचानक कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। सोशल कनेक्शन में वृद्धि होगी। धार्मिक चीजों में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा। आप काफी क्रिएटिव महसूस करेंगे। आप अपनी जुबान से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। पॉजिटिव माहौल का एहसास करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज इन 5 राशियों के लाइफ में होगा पैसों का आगमन, इन राशियों का मन रहेगा परेशान
ये भी पढ़ें:16 दिन बाद से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!