kal ka Rashifal 1 June 2025 aries to pisces Tomorrow Horoscope Daily Future Predictions Rashifal: 1 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 1 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 1 June 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 1 जून 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sat, 31 May 2025 02:13 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Rashifal: 1 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope 1June 2025, राशिफल 1 जून 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 1 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 1 जून 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 1 जून 2025, रविवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि- पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से भी थोड़ा टाइम निकालें और पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि,ऑफिस के कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: 1-7 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

वृषभ राशि- परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर काबू रखें। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। स्टूडेंट्स सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें।

मिथुन राशि- पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से भी थोड़ा टाइम निकालें और पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि,ऑफिस के कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें।

कर्क राशि- आज आपका आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आलस्य से दूर रहें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए प्रयास करें। आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी शुभ दिन है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। कुछ जातक पार्टनर के साथ वीकेंड का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि- आज सिंह राशि के जातकों में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क हैंडल करें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और साथ मिलकर रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें।

कन्या राशि- आज कन्या राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वाणी में सौम्यता का प्रभाव रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

तुला राशि- ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी सकारात्मक छवि बनाए रखने की कोशिश करें। असफलता के बावजूद हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल-केतु की युति से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से मिलेंगे शुभ फल

वृश्चिक राशि- नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। आज बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। नुकसान हो सकता है।

धनु राशि- जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। अप्रत्याशित परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। चुनौतियों से न घबराएं। धैर्य बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसले लें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। हालांकि, कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें।

मकर राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इससे करियर ग्रोथ के नए विकल्प भी मिलेंगे। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहें।

कुंभ राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून का महीना मिथुन व सिंह इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी

मीन राशि- कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और सेल्फ केयर एक्टिविटीज में शामिल हों।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!