Weekly Horoscope 1-7 June 2025 aries to pisces Saptahik Rashifal bhavishyafal Future Predictions Weekly Horoscope: 1-7 जून तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 1-7 जून तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

Weekly Horoscope 1-7 June 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 1-7 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 30 May 2025 08:02 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 1-7 जून तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

Weekly Horoscope 1-7 June 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 1-7 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। आपका अच्छा सम चल रहा है। जीवनसाथी से समीपता हो रही है। खुशनुमा रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग है। मध्य में कोई उत्सव संभव है। मन में भावों पर काबू रखना है और लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना है। अंत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 8 जून से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

वृषभ राशि- बहुत दिनों बाद बहुत अच्छा समय शुरू होगा। रौब-रुआब बना रहेगा। थोड़ा ऊर्जा का स्तर कम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से आपका तालमेल बना हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन कलहकारी सृष्टि का भी सृजन होगा। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बाकी भावुकता पर काबू रखें। शुभ समय। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी नहीं करनी है। थोड़ा सा स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन एक शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। जीवनसाथी से समीपता। नौकरी-चाकरी, प्रेम-संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। बस बहुत न बोलें और निवेश को करते समय सतर्क रहें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम लाभ देगा। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि- थोड़ी सी खर्च की अधिकता चल रही है लेकिन शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। सारी चीजें बहुत अच्छी हैं। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मध्य धन आगमन वाला होगा। अपनों में वृद्धि होगी। अंत में व्यावसायिक सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। राजनीतिक लाभ। सरकारी तंत्र से लाभ। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। मध्य में ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटेगा। घबराहट-बैचेनी संभव है। अंत अच्छा हो जाएगा। धन आगमन। कुटुंबों में वृद्धि। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई को शुक्र बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों की लाइफ में होंगे अच्छे बदलाव

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम विवाह की ओर जा रहा है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा खटर-पटर संभव है। आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। अंत आपका बहुत अच्छा हो जाएगा। सितारों की तरह चमकेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि वाले बहुत आनंददायक जीवन गुजार रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका के साथ बहुत अच्छा जीवन गुजार रहे हैं। शत्रुओं पर दबदबा कायम है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय। राजनीतिक लाभ। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। अंत थोड़ा चिंताकारी रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र से लाभ। सरकारी नौकरी-चाकरी में बहुत अच्छी स्थिति। जीवनसाथी कार्यरत होंगे या ऐसा कुछ प्लान बनेगा। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में कोर्ट-कचहरी से बचें। अंत आर्थिक स्थिति मजबूत होने के लिए बहुत अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। हर दृष्टिकोण से आपका दबदबा और शुभता बरकरार। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्य सामान्य हो जाएगा। अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ चलेंगे। भाग्य साथ देने लगेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता लेकर आ रहा है। बहुत अच्छा समय। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन व भाग्य में वृद्धि के लिए वास्तु अनुसार घर में रखें ये 5 मूर्तियां

मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्य खराब दिख रहा है। चोट-चपेट लगने वाला। किसी परेशानी में डालने वाला। अंत फिर सामान्य हो जाएगा। भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। मध्य में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। अंत खराब दिख रहा है। चोट-चपेट लगने वाला दिख रहा है। सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि- बस आप थोड़ा सा हृदय की देखभाल करिएगा। हृदय रोग से परेशानी न हो। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। कवियों के लिए, लेखकों के लिए व फिल्मकारों के लिए बहुत अच्छा समय। प्रेम-संतान के लिए बहुत अच्छा समय है। मध्य में स्वास्थ्य प्रभावित होगा। थोड़ा सा चिड़चिड़ापन रहेगा। अंत में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय गुजारेंगे। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!