June Horoscope 2025 lucky zodiac signs june masik rashifal June Horoscope: जून माह में मिथुन समेत इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

June Horoscope: जून माह में मिथुन समेत इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, होगा धन लाभ

June Rashifal: जून महीने में कुछ राशि वालों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें जून माह की लकी राशियां-

Fri, 30 May 2025 09:38 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
June Horoscope: जून माह में मिथुन समेत इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, होगा धन लाभ

June Lucky Zodiac Signs: जून का महीना कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस माह में कई भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर, व्यवसाय व पारिवारिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति से जून महीने में ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस अवधि में तीन ग्रह सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में युति बनाएंगे। तीन ग्रह जब एक राशि में विराजमान होते हैं, तो त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। जानें जून का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. मेष राशि- मेष राशि राशि वालों की कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी। आपके अटके हुए काम पूर्ण होंगे और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। इस महीने आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी रुपए-पैसे आएंगे। हालांकि महीने के मध्य में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। वाणी पर कंट्रोल रखें। भाई-बहन के साथ अनबन की संभावना है। महीने के अंत में पारिवारिक जीवन अच्छा हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई को शुक्र बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों की लाइफ में होंगे अच्छे बदलाव

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के जून महीने में घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि इस अवधि में घरेलू कलह का भी सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप इस परेशानियों से बाहर निकल आएंगे। इस महीने आपको लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। करियर या बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिहाज से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर कलीग के साथ मतभेद खत्म होंगे।

3. सिंह राशि- जून का महीना आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आपके उत्साह व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है और सीनियर्स आपके प्रयासों की तारीफ करेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। करियर से जुड़े नए अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने पदोन्नति और बड़ी जिम्मेदारी की उम्मीद कर सकते हैं। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना करियर के लिहाज से काफी फलदायी रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने करियर और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। हालांकि आपके लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ने की भी संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ होगा, लेकिन वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।

5. धनु राशि- जून का महीना धनु राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत और समर्पण को तारीफ मिलेगी, जिससे कार्यों के सफलतापूर्वक पूरा होने में आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: 1-7 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!