Horoscope mars ketu conjunction 2025 Mangal ketu yuti these 5 zodiac signs will get positive results मंगल-केतु की युति से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल-केतु की युति से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से मिलेंगे शुभ फल

Mangal Ketu Yuti: जून महीने में मंगल-केतु ग्रह की युति बनने वाली है। मंगल-केतु की युति बनने से कई राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। जानें इन राशियों के बारे में-

Fri, 30 May 2025 01:22 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मंगल-केतु की युति से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से मिलेंगे शुभ फल

Mangal Ketu Yuti 2025 Horoscope: ग्रहों के सेनापति मंगल 07 जून को सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में केतु विराजमान हैं। इस तरह से मंगल के सिंह राशि में जाने के मंगल-केतु की युति बनेगी। मंगल को साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। मंगल और केतु की युति सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगी, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों को नौकरी व कारोबार में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जानें मंगल-केतु की युति किन राशियों के लिए रहेगी अनुकूल:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: 1-7 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मंगल-केतु की युति अनुकूल रहने वाली है। ऊर्जा में वृद्धि होगी। करियर में जोखिम से पार पा लेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल-केतु की युति शुभ रहने वाली है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आप कलीग व सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। करियर को नई दिशा मिल सकती है।

4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई नौकरी के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई को शुक्र बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों की लाइफ में होंगे अच्छे बदलाव

5. मीन राशि- मीन राशि वालों को मंगल-केतु की युति से लाभ होगा। करियर में पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। कारोबारियों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में कोई सपना पूरा हो सकता है। इस अवधि में आप पसंदीदा कार्य करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पराक्रम लाभ दिलाएगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!