आने वाले 15 दिन इन 4 राशियों के लोग रहें सतर्क, इन 5 उपायों से मिलेगी काफी हद तक राहत
Surya nakshatra parivartan 2026: सूर्य 08 जून 2026 को मंगल के नक्षत्र में गोचर कर गए हैं। सूर्य और मंगल दोनों को ही ज्योतिष शास्त्र में उग्र ग्रह माना जाता है। मंगल के नक्षत्र में सूर्य के आने से कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जानें इनके बारे में।

Surya in mrigashira nakshatra gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है। सूर्य एक निश्चित समय में राशि या नक्षत्र से निकलते हैं और सभी 12 राशियों मेष से लेकर मीन पर प्रभाव डालते हैं। 08 जून 2026, सोमवार को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर गए हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। मंगल के नक्षत्र में सूर्य 21 जून 2026 तक रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य का मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में आने से कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों को आर्थिक उतार-चढ़ाव के साथ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन के कारण आने वाले 15 दिन किन राशियों को रहना होगा सतर्क।
1. वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन के कारण थोड़ा सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस समय आपको मानसिक तनाव और काम का बोझ झेलना पड़ सकता है। इस समय उच्चाधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे, इसलिए ईमानदारी से टास्क को पूरा करें। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। इस समय किसी भी तरह के निवेश से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
2. वृश्चिक राशि-
सूर्य का गोचर आपके आठवें भाव को प्रभावित करेंगे। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से आपको सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें,वरना चोट-चपेट लग सकती है। शत्रु हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। किसी नए प्रोजेक्ट या व्यापारिक डील में बहुत सतर्कता बरतें या फिर शुरुआत करने से बचें।
3. मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर घबराहट, बेचैनी या मानसिक परेशानी ला सकता है। इस समय आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अज्ञात भय सता सकता है। इस समय किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए और धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में फैसला नहीं लें।
4. मीन राशि-
मीन राशि वालों को किसी के साथ अपनी व्यक्तिगत बातों को शेयर करने से बचना चाहिए, धोखा मिल सकता है। नौकरी करने वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक मामलों को शांत होकर सुलझाएं, वरना विवाद बढ़ सकता है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलें। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में अड़चनें आ सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।
सूर्य गोचर के उपाय-
1. प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य अर्पित करें।
2. भगवान सूर्य का मंत्र ऊं सूर्याय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
3. प्रत्येक रविवार को अन्न, गुड़ या तांबा का दान करें।
4.रविवार का व्रत अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
5. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए चांदी का दान भी उत्तम माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन