120 दिन बाद गुरु मार्गी होंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन ही धन
Guru Rashifal Jupiter Transit 2026: जल्द ही गुरु चाल बदलकर मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। भाग्य, और संतान के कारक गुरु का मार्गी होना कुछ राशियों को लाभ दे सकता है और कुछ राशियों को दिक्कतें भी दे सकता है।

Guru Rashifal Jupiter Transit 2026, गुरु मार्गी Rashifl: ज्योतिष शास्त्र में गुरु की चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। गुरु की चाल में बदलाव होना सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। गुरु धर्म, ज्ञान, शिक्षा, धन, भाग्य, और संतान के कारक माने जाते हैं। गुरु इस समय बुध की मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस समय गुरु वक्री यानि उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही गुरु चाल बदलकर मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। गुरु का मार्गी होना कुछ राशियों को लाभ दे सकता है और कुछ राशियों को दिक्कतें भी दे सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 120 दिनों तक गुरु वक्री रहने के बाद मार्गी होने जा रहे हैं। 11 मार्च, 2026 के दिन गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-
120 दिन बाद गुरु मार्गी होंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन ही धन
तुला राशि के लिए गुरु की मार्गी चाल कैसी रहने वाली है?
120 दिन बाद गुरु का मार्गी होना तुला राशि आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।
सिंह राशि के लिए गुरु की मार्गी चाल कैसी रहने वाली है?
120 दिन बाद गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए गुरु की मार्गी चाल अच्छी मानी जा रही है। कोई नया मौका मिल सकता है, जिसे धन आगमन होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवन साथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है। संतान का सुख आपको मिलेगा।
कुंभ राशि के लिए गुरु की मार्गी चाल कैसी रहने वाली है?
कुंभ राशि वालों आपके लिए 120 दिन बाद गुरु का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकेंगी। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन