Horoscope Guru Margi Jupiter Direct on 11 march 2026 positive effects on zodiac signs Rashifal गुरु मार्गी 2026: 11 मार्च को बदलेगी देवगुरु की चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु मार्गी 2026: 11 मार्च को बदलेगी देवगुरु की चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Guru Margi : ज्योतिष में अगर किसी एक ग्रह को सबसे ज्यादा शुभ और भाग्य देने वाला माना जाता है, तो वह हैं देवगुरु बृहस्पति। कहा जाता है कि अगर गुरु की कृपा हो जाए, तो रास्ते के पत्थर भी सोना बन जाते हैं। अब 2026 में गुरु एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। 

Sun, 22 Feb 2026 12:52 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु मार्गी 2026: 11 मार्च को बदलेगी देवगुरु की चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Guru Margi: ज्योतिष में अगर किसी एक ग्रह को सबसे ज्यादा शुभ और भाग्य देने वाला माना जाता है, तो वह हैं देवगुरु बृहस्पति। कहा जाता है कि अगर गुरु की कृपा हो जाए, तो रास्ते के पत्थर भी सोना बन जाते हैं। अब 2026 में गुरु एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से गुरु मिथुन राशि में वक्री चाल चल रहे थे। जब गुरु उलटी चाल चलते हैं, तो जिंदगी में थोड़ी उथल-पुथल बनी रहती है। पंचांग के अनुसार अब 11 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 58 मिनट से गुरु मार्गी होने जा रहे हैं, यानी उनकी चाल फिर से सीधी हो जाएगी। गुरु के मार्गी होते ही कई राशियों की जिंदगी में जो ब्रेक लगे हुए थे, वे हटने लगेंगे और काम आगे बढ़ने लगेंगे। आइए जानते हैं, गुरु के मार्गी होने से किन राशियों के शुरू होगा गोल्डन टाइम…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना करियर में आगे बढ़ने का मौका लेकर आ रहा है। जो लोग काफी समय से प्रमोशन या नई नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब स्थिति अनुकूल होती दिख रही है। कामकाज में रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराना फंसा हुआ पैसा या पहले किया गया निवेश वापस मिलने के संकेत हैं। घर का माहौल बेहतर रहेगा और परिवार में तालमेल बना रहेगा। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में जा सकता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह दौर भाग्य का पूरा साथ देने वाला साबित हो सकता है। धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और आमदनी के अच्छे मौके बन सकते हैं। बैंक बैलेंस में सुधार दिखेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। घर-परिवार में अगर किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी खत्म हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई या नए हुनर सीखने में मन लगेगा और खुद को बेहतर बनाने के मौके मिलेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए राहत और स्थिरता लेकर आ सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना कामकाज में नई रफ्तार लाने वाला है। नौकरी हो या कारोबार, दोनों ही मामलों में अटके हुए काम आगे बढ़ते दिखेंगे। बिज़नेस करने वालों को कोई बड़ी डील या अच्छा मौका मिल सकता है, जिससे आगे की राह आसान होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा और पुराने रुके हुए काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे होंगे। मेहनत का फल मिलने लगेगा और किस्मत भी साथ देती नजर आएगी, बस अपनी कोशिशों में ढील न दें।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय खास तौर पर अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि गुरु इनके स्वामी ग्रह हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी बातों और सलाह को महत्व देंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और इनसे अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए निवेश या भविष्य की योजना बनाने के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा सकता है। कुल मिलाकर इस दौरान आपकी पकड़ मजबूत होगी और आप खुद को पहले से ज्यादा भरोसेमंद स्थिति में पाएंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए पिछले कुछ समय से जो थकान और तनाव बना हुआ था, उसमें अब राहत मिल सकती है। मानसिक दबाव कम होगा और मन पहले से ज्यादा शांत महसूस करेगा। नींद और आराम में सुधार होगा, जिससे काम करने का मन बनेगा। नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और आगे बढ़ने के मौके खुल सकते हैं। पैसों की स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर होती दिखेगी। कुल मिलाकर इस बदलाव के बाद जीवन में सकारात्मकता लौटती नजर आएगी और आप खुद को ज्यादा संतुलित महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण की वजह से होली को तिथि को लेकर कंफ्यूजन, नोट कर लें सही डेट
ये भी पढ़ें:शनि की राशि कुंभ में मंगल गोचर: 23 फरवरी 2026 को बदलेगी चाल, पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक का समय?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!