vastu tips for car parking color right direction of gate and other rules Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तय करें कार पार्किंग की दिशा, जान लें कैसा हो दीवारों का रंग?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तय करें कार पार्किंग की दिशा, जान लें कैसा हो दीवारों का रंग?

Vastu Tips in Hindi: अगर वास्तु के अनुसार कार पार्किंग की दिशा को तय किया जाए तो कई मुश्किलें खत्म हो सकती हैं। वास्तु के कुछ नियमों का पालन करके गाड़ी से संबंधित सारी दिक्कतों को खत्म किया जा सकता है।

Tue, 30 Dec 2025 10:58 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तय करें कार पार्किंग की दिशा, जान लें कैसा हो दीवारों का रंग?

कई लोगों को लगता है कि सही दिशा में प्लॉट ले लेने से ही सारी मुश्किलें खत्म हो जाती है। बता दें कि वास्तु शास्त्र में घर के लगभग हर कोने से जुड़ा नियम बताया गया है। साथ ही घर में कौन सी चीज कहां और कैसे रखनी है, इसका भी जिक्र किया गया है। अगर वास्तु के नियम के अनुसार हर एक चीज को रख लिया जाए तो मान्यता है कि घर को किसी की भी बुरी नजर नहीं लगती है। ठीक इसी तरह के घर बाहर गाड़ी की पार्किंग की दिशा को लेकर भी कुछ नियम हैं। देखा जाए तो गाड़ी के साथ हर किसी का अनुभव अच्छा नहीं होता है। कुछ लोग हमेशा इसकी मरम्मत करने में ही लाखों रूपये खर्च करवा देते हैं तो कुछ लोग दुर्भाग्यवश एक्सीडेंट का भी सामना करते हैं। अगर आप इन चीजों से बचना चाहते हैं तो वास्तु के कुछ नियम जरूर समझने चाहिए।

इस दिशा में हो कार पार्किंग

वास्तु के अनुसार गाड़ी की पार्किंग व्यवस्था हमेशा दक्षिण-पश्चिम में होना चाहिए। इस दिशा को कार पार्किंग के लिए सबसे सही माना जाता है। वहीं उत्तर-पूर्व की ओर कार पार्क करने से हमेशा बचना चाहिए। साथ ही इस बात का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए कि गैराज और घर के बीच थोड़ी सी दूरी जरूर होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो घर की एनर्जी धीरे-धीरे नेगेटिव होती चली जाती है। साथ ही गैराज को हमेशा साफ करके रखना चाहिए। नियम के अनुसार गैराज में कभी भी कबाड़ का सामान भी नहीं रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: डाइनिंग टेबल पर ना रखें ये चीजें, भारी पड़ सकती है छोटी सी भूल
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: नए साल पर किसी को ना करें इन चीजों को गिफ्ट, बिगड़ सकता है वास्तु

रखें इस बातों का भी ध्यान

वास्तु शास्त्र के हिसाब से नियमित रूप से इस जगह की पूजा भी करनी चाहिए। नियम के अनुसार हर गुरुवार को गाड़ी और उसे रखने वाली जगह की पूजा करने से सब कुछ सही रहता है और साथ ही दुर्घटना जैसी चीजों से दो-चार नहीं होना पड़ता है। अगर रंग की बात की जाए गाड़ी पार्किंग वाली जगह की दीवारें हमेशा हल्के रंग की ही होनी चाहिए। गैराज की दीवारों का रंग हमेशा सफेद और हल्का पीला होना चाहिए। साथ ही गैराज हमेशा हवादार होना चाहिए। इस चीज का भी ध्यान रखें कि गैराज का गेट हमेशा उत्तर दिशा की ओर ही निकले।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!