numerology tips lucky number by birth date mulank for mobile car bike Numerology: मोबाइल और गाड़ी की नंबर प्लेट में छिपा है आपका Lucky Number? मूलांक से जानें शुभ अंक
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: मोबाइल और गाड़ी की नंबर प्लेट में छिपा है आपका Lucky Number? मूलांक से जानें शुभ अंक

Numerology: मोबाइल और गाड़ी की नंबर प्लेट में छिपा है आपका Lucky Number? मूलांक से जानें शुभ अंक

Lucky Number by Mulank: क्या आपके मोबाइल और गाड़ी का नंबर आपके लिए लकी है? मूलांक के अनुसार जानें कौन सा अंक आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकता है?

Garima SinghWed, 13 May 2026 09:16 PM
1/10

क्या है आपको लकी नंबर?

न्यूमेरेलॉजी में हर एक मूलांक का एक लकी नंबर होता है। अगर मोबाइल और गाड़ी के नंबर पर आपका लकी नंबर शामिल हुआ तो ये आपकी किस्मत पर भी असर डालते हैं। मूलांक के हिसाब से जानें कौन सा नंबर आपके लिए शुभ और लकी माना जाता है?

2/10

मूलांक 1 का लकी नंबर

अगर आपका मूलांक 1 है तो 1, 3 और 9 अंक वाले मोबाइल या गाड़ी नंबर आपके लिए शुभ माने जाते हैं। ये नंबर कॉन्फिडेंस को बढ़ाएंगे और आपको सफलता की ओर लेकर जाएंगे।

3/10

मूलांक 2 का लकी नंबर

मूलांक 2 वालों के लिए 2, 6 और 7 अंक शुभ माने जाते हैं। ऐसे नंबर रिश्तों में सही बैलेंस लाते हैं। मानसिक शांति के साथ-साथ ये शौहरत दिलाने में मददगार माने जाते हैं। अगर आपके फोन या गाड़ी में इनमें से कोई भी नंबर हो तो ये आपके लिए लकी होगा।

4/10

मूलांक 3 का लकी नंबर

3, 6 और 9 अंक मूलांक 3 वालों के लिए लकी माने जाते हैं। ये नंबर करियर, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े होते हैं। ऐसे में इसमें से एक भी नंबर आपके फोन या गाड़ी की नेम प्लेट पर हुआ तो ये आपके लिए लकी हो सकता है।

5/10

मूलांक 4 का लकी नंबर

अगर आपका मूलांक 4 है तो 1, 4 और 8 अंक वाले नंबर आपके लिए शुभ माने जाते हैं। ये नंबर जिंदगी में स्थिरता लेकर आते हैं। माना जाता है कि इनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने से मूलांक 4 को खूब फायदा हो सकता है।

6/10

मूलांक 5 का लकी नंबर

मूलांक 5 वालों के लिए 5, 6 और 9 अंक अच्छे माने जाते हैं। ये नंबर तरक्की, कम्युनिकेशन और नए अवसरों का प्रतीक माने जाते हैं।

7/10

मूलांक 6 का लकी नंबर

6, 3 और 9 अंक मूलांक 6 वालों के लिए शुभ माने जाते हैं। ये सुख-सुविधा, प्रेम और आर्थिक मजबूती से जुड़े माने जाते हैं। अगर मोबाइल और गाड़ी का नंबर खुद से चुनना है तो इन अंकों को जरूर शामिल करें।

8/10

मूलांक 7 का लकी नंबर

मूलांक 7 वालों के लिए 2, 7 और 9 अंक लकी माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर मूलांक 7 वाले इन नंबर्स का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो आपकी सकारात्मक सोच बढ़ेगी और जिंदगी में सारे काम जल्दी बनने लगेंगे।

9/10

मूलांक 8 का लकी नंबर

अगर आपका मूलांक 8 है तो 1, 4 और 8 अंक वाले मोबाइल या गाड़ी नंबर शुभ माने जाते हैं। ये मेहनत और सफलता से जुड़े माने जाते हैं।

10/10

मूलांक 9 का लकी नंबर

मूलांक 9 वालों के लिए 3, 6 और 9 अंक सबसे ज्यादा शुभ माने जाते हैं। ये ऊर्जा, साहस और सम्मान बढ़ाने वाले माने जाते हैं। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।