Jaya Ekadashi ko kya daan kare What to Donate on Jaya Ekadashi 2026 Aries to Pisces to increase happiness जया एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए? राशि अनुसार इन चीजों के दान से बढ़ेगी दौलत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जया एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए? राशि अनुसार इन चीजों के दान से बढ़ेगी दौलत

Jaya Ekadashi ko kya daan kare: पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को जया एकादशी है। ऐसे में जया एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करने से सुख-संपदा में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं जया एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना उत्तम रहेगा-

Wed, 28 Jan 2026 12:11 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जया एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए? राशि अनुसार इन चीजों के दान से बढ़ेगी दौलत

Jaya Ekadashi ko kya daan kare, जया एकादशी 2026: हर साल में एक बार जया एकादशी का व्रत रखा जाता है। जया एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है। शास्त्रों के अनुसार, जया एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को जया एकादशी है। ऐसे में जया एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करने से सुख-संपदा में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं जया एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना उत्तम रहेगा-

जया एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

अन्न और जल का दान

जया एकादशी पर भूखे को भोजन कराना महादान माना जाता है। ऐसे में सामर्थ्य अनुसार इस दिन पानी या भोजन का दान करें। ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को फल, आटा, दाल और घी दान करें।

तुलसी का दान

जया एकादशी पर तुलसी का दान करना शुभ माना जाता है।

तिल और गुड़ का दान

माघ महीने की एकादशी होने के कारण तिल और गुड़ का दान करना दरिद्रता दूर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है माघ पूर्णिमा, जान लें डेट, विधि व मुहूर्त
ये भी पढ़ें:40 दिन तक शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

वस्त्र का दान

जरूरतमंदों को पीले रंग के वस्त्र दान करना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। सर्दियों का समय होने के कारण कंबल या ऊनी कपड़ों का दान भी उत्तम साबित होगा।

धार्मिक वस्तुओं का दान

मंदिर में दीप दान (घी का दीपक जलाना) करें। इससे सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इसके साथ ही धार्मिक पुस्तकें जैसे भगवद गीता या विष्णु सहस्रनाम का दान करना ज्ञान में वृद्धि करेगा।

राशि अनुसार इन चीजों के दान से बढ़ेगी दौलत

जया एकादशी के दिन आप अपनी राशि के अनुसार दान करने से धन-धान्य बना रहता है-

राशि के अनुसार क्या दान करें?

  • मेष, सिंह, वृश्चिक- गुड़, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन
  • वृषभ, तुला, कर्क, कुंभ- मिश्री, घी या सफेद वस्त्र
  • मिथुन, कन्या, मकर- हरी मूंग की दाल या मौसमी फल या कंबल
  • धनु, मीन- चने की दाल, हल्दी या केसर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन बाद बुध करेंगे गोचर, इन 3 राशियों की खूब होगी कमाई
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!