Rashifal Budh Transit of Mercury after 4 days these zodiacs including Aquarius Horoscope Mercury Rashifal 2026 effects 4 दिन बाद बुध करेंगे गोचर, कुंभ समेत इन राशियों की खूब होगी कमाई, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

4 दिन बाद बुध करेंगे गोचर, कुंभ समेत इन राशियों की खूब होगी कमाई

Rashifal Budh Transit of Mercury: वाणी, बिजनेस और बुद्धि के कारक माने जाते हैं बुध ग्रह। इस बार बुध श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं। 

Tue, 27 Jan 2026 07:03 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
4 दिन बाद बुध करेंगे गोचर, कुंभ समेत इन राशियों की खूब होगी कमाई

Rashifal Budh Transit of Mercury, बुध का नक्षत्र गोचर 2026: बुध ग्रह सभी ग्रहों में राजकुमार की पदवी संभाल रहे हैं। बुध ग्रह का गोचर काफी प्रभावशाली माना जाता है। बुध के गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। वाणी, बिजनेस और बुद्धि के कारक माने जाते हैं बुध ग्रह। इस समय मकर राशि में बुध गोचर कर रहे हैं, जो शनि की राशि है। जल्द ही बुध नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। अगले 4 दिनों में बुध की चाल बदलेगी। इस बार बुध श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 जनवरी को 03 बजकर 27 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे तो कुछ राशियों की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं बुध के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है-

4 दिन बाद बुध करेंगे गोचर, कुंभ समेत इन राशियों की खूब होगी कमाई

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा ये बुध गोचर?

मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध के गोचर करने से मेष राशि के जातकों को लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं।

  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।
  • व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा।
  • करियर में आपके काम की तारीफ होगी।
  • आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा।
  • इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे।
  • फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
  • घर-परिवार की सुख व शांति भी बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 दिन तक शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन
ये भी पढ़ें:30 साल बाद शुक्र-शनि की चाल करेगी कमाल, इन राशियों को मिलेगा धन ही धन

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा ये बुध गोचर?

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर करना बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है।

  • धन आगमन के योग बन रहे हैं।
  • आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी।
  • बिजनेस में
  • काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
  • लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा।
  • परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा ये बुध गोचर?

मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध के गोचर करने से कुंभ राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

  • इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे।
  • काम पर आपका फोकस बना रहेगा।
  • काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे।
  • धार्मिक चीजों में मन लगेगा।
  • अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।
  • काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  1. बुध का प्रभाव बढ़ाने के लिए भगवान गणेश की आराधना करें।
  2. बुधवार के दिन पक्षियों को दाना डालें।
  3. हरे रंग के कपड़ों या रुमाल का इस्तेमाल बढ़ाएं।
  4. हरी चीजों का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!