Purnima: कब है माघ पूर्णिमा, जान लें डेट, विधि व मुहूर्त
Kab hai Magh Purnima date and time 2026: माघी पूर्णिमा का व्रत माता लक्ष्मी को समर्पित है। माघ माह की पूर्णिमा का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। माघी पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा भी की जाती है।

Kab hai Magh Purnima date and time 2026, कब है माघ पूर्णिमा 2026: इस साल फरवरी के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा माघी पूर्णिमा के नाम से जानी जाएगी। माघी पूर्णिमा का व्रत माता लक्ष्मी को समर्पित है। माघ माह की पूर्णिमा का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। माघी पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा भी की जाती है। आइए जानते हैं माघ महीने की पूर्णिमा कब पड़ रही है, माघी पूर्णिमा की पूजा विधि और उपाय के बारे में-
माघी पूर्णिमा का उपाय
माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए माघ माह की पूर्णिमा के दिन श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। माघ पूर्णिमा को वैवाहिक दिक्कतें दूर करने के लिए लक्ष्मी नारायण की जोड़े में पूजा करें और माता को शृंगार का समान भी चढ़ाएं।
माघ पूर्णिमा पूजा की विधि
- पवित्र नदी में स्नान करें या पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें
- भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी माता का जलाभिषेक करें
- माता का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
- अब लक्ष्मी मां को लाल चंदन, लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें
- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
- संभव हो तो माघी पूर्णिमा का व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
- माघ पूर्णिमा की व्रत कथा का पाठ करें
- श्री लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करें
- पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
- माता को खीर का भोग लगाएं
- चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें
- अंत में क्षमा प्रार्थना करें
कब है माघ पूर्णिमा, जान लें डेट, व मुहूर्त
माघ महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 01 फरवरी को सुबह 05 बजकर 52 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 02 फरवरी को सुबह 03 बजकर 38 मिनट पर तिथि का समापन होगा। उदया तिथि अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 01 फरवरी को मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा के दिन 05:26 पी एम पर चन्द्रोदय हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन