Shani Asta 2026 Transit Saturn in Pisces for 40 days Saturn Rashifal Shani Gochar meen rashi saturn set lucky zodiacs 40 दिन तक शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, होली के बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

40 दिन तक शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, होली के बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Shani Asta 2026 Transit Saturn in Pisces: शनि के गोचर करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव और कुछ राशियों को नेगेटिव रिजल्ट्स भी मिल सकते हैं। शनि जल्द ही अस्त होने जा रहे हैं। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों के दिन बदलने वाले हैं।

Tue, 27 Jan 2026 03:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
40 दिन तक शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, होली के बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Shani Asta 2026 Transit Saturn in Pisces, शनि अस्त राशिफल: शनि कर्मफलदाता के रूप में जाने जाते हैं। शनि का गोचर मीश राशि से लेकर मीन राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। समय-समय पर शनि अस्त और उदय अवस्था में प्रवेश कर गोचर करते हैं। इस समय शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। शनि के गोचर करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव और कुछ राशियों को नेगेटिव रिजल्ट्स भी मिल सकते हैं। होली के बाद शनि अस्त होने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, मार्च के महीने में शनि देव अस्त अवस्था में आ जाएंगे और अप्रैल के महीने में शनि अस्त से उदय हो जाएंगे। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

किस राशि में शनि इस साल रहेंगे अस्त?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में शनि अस्त होने जा रहे हैं। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु ग्रह माने जाते हैं।

कितने समय तक शनि अस्त रहेंगे?

हिंदू पंचांग के अनुसार, लगभग 40 दिन के लिए शनि अस्त अवस्था में गोचर करेंगे। इसके बाद मीन राशि में रहकर ही शनि उदय हो जाएंगे।

40 दिन तक शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, होली के बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना फायदेमंद माना जा रहा है।

  • ऑफिस के मामलों में आपको टीम के साथियों का सपोर्ट मिलेगा।
  • लव लाइफ में चल रही दिक्कतों को सुलझाना आसान महसूस होगा।
  • आपके सालों से रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं।
  • धन, संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है।
  • मां की सेहत आपको खुशखबरी दे सकती है।
  • कोई अच्छी प्रॉफिटेबल डील आपके हाथ लग सकती है।
  • कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल बाद शुक्र-शनि की चाल करेगी कमाल, इन राशियों को मिलेगा धन ही धन
ये भी पढ़ें:26 जनवरी से 1 फरवरी तक 4 राशियों का समय वरदान से कम नहीं, होगा लाभ

कुंभ राशि

शनि का अस्त होना कुंभ राशि के लोगों को फायदा दे सकता है।

  • कानून और कामकाज से जुड़े मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है।
  • बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है।
  • प्रॉपर्टी के मामले में भाग्य आपका साथ देगा।
  • कोई पुराना निवेश आपको लाभ दे सकता है।
  • आपकी फाइनेंशियल स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है।
  • काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • हेल्दी डाइट का सेवन करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना शुभ माना जा रहा है।

  • घर-परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
  • पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा।
  • शनि की कृपा आप पर रहेगी।
  • समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • बिजनेस से जुड़े मुद्दों में आपको प्रॉफिट मिल सकता है।
  • रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
  • मेहनत का आपको फल मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, होगा धन का नुकसान

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!