Indira Ekadashi: 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन-धान्य
Indira Ekadashi 2025: इस साल आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन इंदिरा एकादशी का व्रत-पूजन किया जाता है। रुपए-पैसों व करियर से जुड़ी दिक्कतों से राहत पाने के लिए इंदिरा एकादशी पर करें ये खास उपाय-
Tue, 16 Sep 2025 12:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Indira Ekadashi 2025, Indira Ekadashi ke Upay: इंदिरा एकादशी का व्रत इस साल 17 सितंबर को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस साल आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के रूप में मनाया जाएगा। एकादशी के दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की उपासना करने से नारायण की कृपा दृष्टि बनी रहती है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 17 सितंबर को 12:21 ए एम से शुरू होकर रात 11:39 मिनट तक रहेगी। इंदिरा एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से आर्थिक दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय-
17 सितंबर को इंदिरा एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन-धान्य
- विष्णु चालीसा का पाठ करें।
- केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और विधिवत पूजा करें। केले के पेड़ के नीचे घी के 5 दीपक जरूर जलाएं।
- गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
- धन से जुड़ी दिक्कतों से राहत पाने के लिए भगवान श्री हरि विष्णु का केसर वाले दूध से अभिषेक करें।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
- श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना अति उत्तम रहेगा।
- गोधूलि बेला में तुलसी के पेड़ के समक्ष दीपक जलाएं।
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- करियर सबंधी दिक्कतें कम करने के लिए पंचामृत से प्रभु का अभिषेक करें।
- घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाएं।
- गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए पीली चीजों का दान भी कर सकते हैं।
- विष्णु भगवान को चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं।
- विष्णु भगवान व मां लक्ष्मी की साथ में पूजा करें। संकल्प लेकर एकादशी व्रत करें।
- संध्या के समय भजन-कीर्तन करें।
- डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan। हिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!




साइन इन