Aaj Ka Rashifal 17 September 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 17 Sep 2025 05:23 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा स्वग्रही कर्क राशि में। शुक्र, केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- लाइफ में लग्जरी बढ़ेगी। भूमि, भवन और वाहन के खरीदारी संभाग है। थोड़ा गृह कलह के भी आसार हैं। प्रेम, संतान मध्यम चल रहा है। व्यापार आपका सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- पारिवारिक उत्थान करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम,संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर कन्या राशि में, 2 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम

मिथुन राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आवश्यकता के अनुसार वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य प्रभाव दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ

तुला राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यवसायिक सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें

धनु राशि- धनु राशि परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी हैं। भगवान गणेश को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!