Pradosh kab hai Pitru Paksha 2025 Pitru Dosh Upay Shani Sadesati ke upay कब रखा जाएगा पितृपक्ष में प्रदोष व्रत, शनि साढ़ेसाती वाली राशियां करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कब रखा जाएगा पितृपक्ष में प्रदोष व्रत, शनि साढ़ेसाती वाली राशियां करें ये उपाय

Pradosh kab hai Pitru Paksha 2025: इस साल शुक्रवार के दिन पितृ पक्ष का प्रदोष व्रत पड़ रहा है। पितृ पक्ष में प्रदोष के दिन कुछ उपाय करने से शनि की साढ़े साती के साथ-साथ पितृ दोष से भी राहत पा सकते हैं। 

Wed, 10 Sep 2025 10:46 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कब रखा जाएगा पितृपक्ष में प्रदोष व्रत, शनि साढ़ेसाती वाली राशियां करें ये उपाय

Pradosh kab hai, Pitru Paksha 2025, कब रखा जाएगा पितृपक्ष में प्रदोष व्रत: इस साल पितृ पक्ष में शुक्रवार के दिन प्रदोष का व्रत पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, 19 सितंबर के दिन शुक्र कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 18 सितम्बर 2025 को रात 11:24 बजे से त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 10 सितंबर को 11:36 पी एम तक होगा। पितृ पक्ष के प्रदोष के दिन कुछ उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती व पितृ दोष से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन के कुछ खास उपाय-

शनि साढ़ेसाती वाली राशियां करें ये उपाय

  1. पितृपक्ष में प्रदोष व्रत पर शिव जी को शमी की पत्ती व फूल चढ़ाएं।
  2. शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाएं और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ रहेगा।
  3. संध्या काल में प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है सर्वपितृ अमावस्या, जानें डेट, मुहूर्त व उपाय
  • शिव चालीसा का पाठ करें।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
  • शनि चालीसा का पाठ करें।
  • शमी के पेड़ में जल चढ़ाएं ।
  • जरूरतमंदों को दान करें।
  • ॐ शं शनिश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।
  • इस दिन मांस-मदिरा व तामसिक भोजन से परहेज करें।
  • किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें।
  • शिव मंत्रों का ध्यान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पितृपक्ष में पितृ दोष दूर करने के लिए करें इस स्त्रोत का पाठ

पितृ दोष के उपाय

  • पितृ पक्ष में प्रदोष व्रत पर पितरों को खुश करने और पितृ दोष से राहत पाने के लिए दान-पुण्य और श्राद्ध कर्म करें।
  • किसी जरूरतमंद को वस्त्र, फल आदि दान करें।
  • पितृ पक्ष में प्रदोष व्रत पर सूर्यास्त होने के बाद दक्षिण दिशा में सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जलाएं।
  • इस दिन पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करना भी बेहद शुभकारी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, चंद्र-मंगल की चाल दिखाएगी कमाल
ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, जब बुध शुक्र की राशि में करेंगे एंटर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!