Horoscope Tomorrow Kal ka Rashifal 15 August 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 15 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 15 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 15 अगस्त, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Thu, 14 Aug 2025 02:36 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 15 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 15 अगस्त 2025: 15 अगस्त के दिन शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 15 अगस्त को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 15 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: मेष राशि वालों आज के दिन परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। सेहत के मामले में कुछ लोगों को छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। इन्वेस्ट करने के लिए अच्छा दिन है। कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनका आपको पूरा लाभ उठाना चाहिए।

वृषभ: आज जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ आपको कुछ वक्त बिताना चाहिए। आपकी स्किल्स और टैलेंट कठिन से कठिन टास्क को भी आसान बना देगी। घरेलू विवादों से दूर रहने से आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का गोचर सूर्य की राशि में, इन राशियों को 2026 तक फायदा ही फायदा

मिथुन: लंबे समय से आपको परेशान कर रही कोई समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। बचपन के किसी दोस्त के साथ मुलाकात होने की संभावना है। इससे पुरानी यादें वापस आ सकती है। आपको अपने रिलेशन को रोमांटिक बनाने के लिए काम से कुछ समय निकालने की जरूरत है।

कर्क: आज कर्क राशि वाले कमाई बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित करके अच्छा प्रॉफिट पा सकेंगे। परिवार आपसे उम्मीद कर सकता है कि आप उन्हें किसी करीबी से मिलवाने ले जाएं। विदेश यात्रा के योग हैं। इसलिए अपना बैग पैक करें और रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ें।

सिंह: सिंह राशि वालों बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह आपकी ही भलाई के लिए है। प्यार के मामले में मुलाकात के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो सकता है। आज पैसों के मामले में एक्सपर्ट की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है।

कन्या: आज बिजनेस करने वाले कुछ नया शुरू करने के लिए दिन चुन सकते हैं। सिंगल लोगों को अपने क्रश से कोई न कोई रिस्पॉन्स मिल सकता है। डाइट में बदलाव से आप अधिक एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज अपने जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 अगस्त से इन राशियों का समय शानदार, बुध गोचर दिखाएगा अपना कमाल

तुला: आज पॉजिटिव सोच अपनाने से सेहत के मामले में फायदा हो सकता है। धन आपके पास किसी डील के रूप में आ सकता है। कुछ रिश्तेदारों से मिलने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह अच्छा दिन रहेगा।

वृश्चिक: आज हाइड्रेटेड रहें और फलों का सेवन करें। बिजनेस करने वालों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आज बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। अच्छा बजट बनाने से आपको पैसों से जुड़ी ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होगी।

धनु: आज बहुत ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें। अगर आप शाम को अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको प्रेमी के मूड का ध्यान रखना होगा। गॉसिप आज अच्छा ऑप्शन नहीं है। खुद को एक्टिव रखने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

मकर: आज हेल्दी डाइट लें। दुकानदारों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह आपको घरेलू दिक्कत से उबरने में मदद करेगी। किसी खास चीज की खरीदारी आपको किसी दूसरे शहर भी ले जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन्माष्टमी पर क्यों निभाई जाती है खीरा काटने की परंपरा, जानें पूजन उत्तम मुहूर्त

कुंभ: आपको जल्द ही यह एहसास होगा की पॉलिटिक्स में उलझना बेकार है। आज कुछ लोगों के मन में रोमांटिक ख्याल आ सकते हैं। एक्सरसाइज शुरू करने के लिए एकदम सही दिन रहेगा। पैसों के मामले में आज लेन-देन से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

मीन: आज दोस्तों के साथ ट्रैवल करने का प्लान बन सकता है। इसलिए रोमांचक समय के लिए तैयार रहें। भाग्यशाली लोगों को वह डील मिल सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। देखभाल करने से रोमांटिक रिश्ता मजबूत होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!