केतु का गोचर सूर्य की राशि में, इन राशियों को 2026 तक फायदा ही फायदा
Horoscope Ketu Rashifal Sun Leo Transit: केतु समय-समय पर गोचर करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। सूर्य की सिंह राशि में केतु का गोचर कुछ राशि के जातकों को बम्पर फायदा दे सकता है।

Horoscope Ketu Rashifal Sun Leo Transit 2025, केतु का गोचर सूर्य की राशि में: ज्योतिष विद्या के अनुसार केतु मायावी ग्रह माने जाते हैं। केतु समय-समय पर गोचर करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुंडली में केतु ग्रह की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति को जीवन में सुखऔर ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती है। वहीं, इस साल केतु अपनी चाल बदलाव कर चुके हैं। 18 मई को शाम 04:30 मिनट पर सिंह राशि में केतु प्रवेश कर चुके हैं, जिसके परिणाम स्वरूप कुछ राशियों को काफी लाभ हो सकता है। सूर्य की राशि में केतु दिसम्बर 2026 तक रहने वाले हैं। इसलिए आइए जानें केतु के सिंह राशि में प्रवेश करने से किन राशि के लोगों को फायदा हो सकता है।
इन राशियों को 2026 तक फायदा ही फायदा
धनु राशि: केतु का गोचर सूर्य की सिंह राशि में होने से धनु राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं, कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय माना जा रहा है। धन का आगमन होने की भी संभावना दिख रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर सूर्य की सिंह राशि में होना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आपको सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा साथ ही धन लाभ होने के भी योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि: केतु का गोचर सूर्य की सिंह राशि में होना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगेंगी। घर परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ चैन के पल बिताएंगे। सेहत दुरुस्त दिख रही है। वहीं, किसी लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन