Rashifal Mercury Transit Budh Gochar 2025 in Ashlesha Nakshatra From 22 August these zodiacs will have a great time 22 अगस्त से इन राशियों का समय शानदार, बुध गोचर दिखाएगा अपना कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

22 अगस्त से इन राशियों का समय शानदार, बुध गोचर दिखाएगा अपना कमाल

Rashifal Mercury Transit Budh Gochar: बुध का ये नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। अश्लेशा नक्षत्र के स्वामी स्वयं बुध माने जाते हैं। ऐसे में बुध का स्वयं के नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।  

Wed, 13 Aug 2025 03:57 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
22 अगस्त से इन राशियों का समय शानदार, बुध गोचर दिखाएगा अपना कमाल

Rashifal Mercury Transit Budh Gochar:बुध का गोचर कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं ग्रहों के राजकुमार, जो चंद्र देव की राशि है। वहीं, बुध पुष्य नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं, जिसके स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। कुछ ही दिनों बाद बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र से अश्लेशा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का ये नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। अश्लेशा नक्षत्र के स्वामी स्वयं बुध माने जाते हैं। अश्लेशा नक्षत्र में बुध का गोचर कुछ राशियों को बेहद ही शुभ फल देने वाला है। कुछ के लिए ये परिवर्तन मुश्किल समय भी ला सकता है। आइए जानते हैं अश्लेशा नक्षत्र में बुध का गोचर किन राशियों के लिए उत्तम माना जा रहा है-

22 अगस्त से इन राशियों का समय शानदार, बुध गोचर दिखाएगा अपना कमाल

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए अश्लेशा नक्षत्र में बुध का परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

तुला राशि: अश्लेशा नक्षत्र में बुध के गोचर करने से तुला राशि के लोगों को फायदा होगा। कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए अश्लेशा नक्षत्र में बुध का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिल सकता है। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 14 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:कल बदलेगी गुरु की चाल, 2026 तक इन 3 राशियों को होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!